चीनी वैज्ञानिकों ने पैदा किया हरी आंखों वाला बंदर! उंगलियां भी चमकती हैं!

ऐसा ही एक प्रयोग 1960 के दशक में किया गया था। उस वक्त यह चूहे पर किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • इसे वैज्ञानिकों ने किमेरिक (chimeric) कहा है यानि मिश्रित जीव।
  • यह दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयोग था।
  • विलुप्त होती प्रजाति को बचाने में यह प्रयोग चमत्कार कर सकता है।

वैज्ञानिकों ने ऐसे बंदर को जन्म दिया है जिसकी आंखें हरी हैं। और उंगलियां बल्ब की तरह चमकती हैं!

Photo Credit: Cell

बंदरों को मनुष्य का सबसे करीबी माना जाता है क्योंकि इनके शरीर की बनावट लगभग मनुष्य के जैसी ही कही जाती है। थ्योरी ये भी कहती है मनुष्य का विकास बंदर के रूप से ही हुआ है। लेकिन चीन में वैज्ञानिकों ने बंदरों को लेकर कुछ अलग ही कर दिखाया है। यहां के वैज्ञानिकों ने ऐसे बंदर को जन्म दिया है जिसकी आंखें हरी हैं। और उंगलियां बल्ब की तरह चमकती हैं! आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

चीनी वैज्ञानिकों ने DNA के गठजोड़ से ऐसा बंदर पैदा कर दिया है जिसकी आंखें गहरे हरे रंग की हैं। इसकी उंगलियों का टिप वाला हिस्सा चमकता है। CNN के मुताबिक, इसमें DNA के दो सेट इस्तेमाल किए गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्रयोग से मेडिकल रिसर्च में फायदा मिलेगा, साथ ही प्रजातियों को खत्म होने से बचाने में भी मदद मिलेगी। हालांकि यह बंदर 10 दिनों तक ही जिंदा रह पाया। इसे लैब में ही पैदा किया गया था। Cell नामक जर्नल में बताया गया है कि बंदर को पैदा करने की पूरी प्रक्रिया कैसी रही।  

इस बंदर को एक अभूतपूर्व प्रयोग के माध्यम से पैदा किया गया था। जिसमें जेनेटिक रूप से भिन्न एक ही प्रजाति के बंदरों की स्टेम कोशिकाओं का इस्तेमाल हुआ था। इसे वैज्ञानिकों ने किमेरिक (chimeric) कहा है यानि मिश्रित जीव। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयोग था। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि विलुप्त होती प्रजाति को बचाने में यह प्रयोग चमत्कार कर सकता है। इसमें दो प्रजातियों को मिलाकर एक नया जीव पैदा किया जा सकता है जिसमें कि एक ऐसी प्रजाति शामिल की जा सकती है जो विलुप्त होने के कगार पर हो। 

इससे पहले भी ऐसे प्रयोग किए जा चुके हैं। लेकिन बंदरों पर नहीं किए गए थे। ऐसा ही एक प्रयोग 1960 के दशक में किया गया था। उस वक्त यह चूहे पर किया गया था जब वैज्ञानिकों ने पहली बार किमेरिक माइस तैयार किया था। इसे बाद में बायोमेडिकल रिसर्च में इस्तेमाल किया गया। लेकिन विलुप्त होने के कगार पर आ चुकी प्रजाति को इससे बचाया जा सकता है जिस पर वैज्ञानिक अब काम कर रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  4. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  3. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  5. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  7. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  9. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  10. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.