स्‍टील के रॉकेट बनाएगी चीनी कंपनी, Elon Musk की स्‍पेसएक्‍स से सीधे मुकाबले की तैयारी! जानें डिटेल

Stainless Steel Rocket : एयरोस्‍पेस से जुड़े एक इवेंट में कंपनी के सीईओ ने दी जानकारी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 10:56 IST
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनी कर रही रीयूजेबल रॉकेट पर काम
  • स्‍टेनलेस स्‍टील का रॉकेट डेवलप करने की योजना
  • लैंडस्‍पेस नाम की कंपनी तैयार कर रही है रॉकेट

दो स्‍टेज वाले इस लॉन्‍चर की पृथ्‍वी की निचली कक्षा में पेलोड क्षमता 20 मीट्रिक टन होगी।

Photo Credit: @raz_liu

Stainless Steel Rocket : अं‍तरिक्ष के क्षेत्र में रीयूजेबल रॉकेट का इस्‍तेमाल बढ़ रहा है। अमेरिकी स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' काफी वक्‍त से रीयूजेबल रॉकेट उड़ा रही है। ये रॉकेट बार-बार यूज में लाए जाते हैं, जिससे किसी भी मिशन की कॉस्‍ट में कमी आती है। भारत भी रीयूजेबल रॉकेट डेवलप करने की दिशा में आगे बढ़ा है। चीन में इस पर अलग तरह से काम हो रहा है। वहां के एक स्‍पेस स्‍टार्टअप लैंडस्‍पेस (Landspace) ने रीयूजेबल स्टेनलेस स्टील रॉकेट (stainless steel rocket) को डेवलप करने की योजना बनाई है। 

चीन के शहर चोंगकिंग में एयरोस्‍पेस से जुड़े एक इवेंट में कंपनी के सीईओ ने यह जानकारी दी। सीईओ झांग चांगवु की प्रेजेंटेशन से पता चला कि कंपनी अपने रॉकेट में स्‍टेनलैस प्रोपलैंट टैंक्‍स औेर क्‍लसटर्स को अमल में लाएगी। दो स्‍टेज वाले इस लॉन्‍चर की पृथ्‍वी की निचली कक्षा में पेलोड क्षमता 20 मीट्रिक टन होगी।  
Advertisement
 

वेबसाइट spacenews ने इस ऐलान को अहम माना है, क्‍योंकि हाल में अमेरिकी स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' ने दुनिया के सबसे हैवी रॉकेट ‘स्‍टारशिप' को टेस्‍ट किया है। चीन और अमेरिका की प्रतिस्‍पर्धा किसी से छुपी नहीं है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में अमेरिका को चीन से लगातार चुनौती मिल रही है। 
Advertisement

हालांकि लैंडस्‍पेस ने यह नहीं बताया है कि वह अपने स्‍टेनलैस स्‍टील रॉकेट को कबतक लॉन्‍च करेगी। ऐसा लगता है कि प्रोजेक्‍ट शुरुआती फेज में है। मुमकिन है कि कंपनी को मैन्‍युफैक्‍चरिंग के दौरान भी कई चुनौतियों का सामना करना होगा। इनमें स्‍टील का वजन, उसकी क्‍वॉलिटी जैसी चुनौतियां प्रमुख हो सकती हैं। 

भारत भी रीयूजेबल रॉकेट के निर्माण की योजना बना रहा है।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने पिछले साल बंगलूरू स्पेस एक्सपो (BSX) के दौरान यह घोषणा की थी। GSLV Mk III के बाद इसरो का अगला लॉन्‍च वीकल एक री-यूजेबल रॉकेट हो सकता है, जिसके इस्‍तेमाल से सैटेलाइट्स को लॉन्च करने की लागत कम होने की उम्मीद है। कहा जाता है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी, री-यूजेबल रॉकेट के लिए स्‍पेस इंडस्‍ट्री, स्टार्टअप और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के साथ काम करेगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.