Elon Musk की इंटरनेट कंपनी स्‍टारलिंक को बर्बाद करना चाहता है चीन! बना रहा प्‍लान

जिस डॉक्‍युमेंट में यह कहा गया है, वह पेपर पिछले महीने चाइना मॉडर्न डिफेंस टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मई 2022 14:20 IST
ख़ास बातें
  • चीन इसे अपने लिए खतरे के तौर पर देख रहा है
  • चीनी रिसर्चर स्‍टा‍रलिंक की संभावित सैन्‍य क्षमताओं को लेकर चिंतित हैं
  • चीनी सैटेलाइट्स के बर्बाद होने का डर है

साल 2019 में कंपनी ने पहली बार स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया था।

अरबपति ‘एलन मस्‍क' की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) अपने स्टारलिंक सैटेलाइट सिस्‍टम के जरिए दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने पर काम कर रही है। हालांकि चीन इसे अपने लिए खतरे के तौर पर देख रहा है। चीनी मिलिट्री रिसर्चर्स ने स्‍टारलिंक के सैटेलाइट सिस्‍टम को बर्बाद करने के लिए एक ‘हार्ड किल' हथियार डेवलप करने की बात कही है, अगर यह सिस्‍टम चीन की राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होता है। जिस डॉक्‍युमेंट में यह कहा गया है, वह पेपर पिछले महीने चाइना मॉडर्न डिफेंस टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। 

livescience की रिपोर्ट के अनुसार, स्टारलिंक को एलन मस्क की स्पेसएक्स ने दुनियाभर में ब्रॉडबैंड सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने के मकसद से डेवलप किया है। साल 2019 में कंपनी ने पहली बार स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया था। अबतक 2,300 से ज्‍यादा सैटेलाइट्स को लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाया गया है। कंपनी की योजना कुल 42,000 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने की है।

चीनी रिसर्चर इन उपग्रहों की संभावित सैन्‍य क्षमताओं को लेकर चिंतित हैं। उनका दावा है कि इनका इस्‍तेमाल हाइपरसोनिक मिसाइलों को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। अमेरिकी ड्रोन्‍स व स्टील्थ फाइटर जेट्स की डेटा ट्रांसमिशन स्‍पीड बढ़ाई जा सकती है। चीनी सैटेलाइट्स को बर्बाद करने का भी डर है। स्‍टारलिंक के सैटेलाइट्स को लेकर चीन ने पिछले साल संयुक्‍त राष्‍ट्र को भी पत्र लिखा था।  

यही वजह है कि बीजिंग इंस्टि‍ट्यूट ऑफ ट्रैकिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस के एक रिसर्चर रेन युआनजेन के नेतृत्व में रिसर्चर्स ने हार्ड किल हथियार की बात कही है। हार्ड और सॉफ्ट किल अंतरिक्ष हथियारों की दो कैटिगरी हैं। हार्ड किल ऐसे हथियार हैं सीधे अपने टार्गेट पर हमला करते हैं जैसे-मिसाइल। वहीं, सॉफ्ट किल हथियारों में जैमिंग और लेजर वेपन को शामिल किया जाता है। 

सैटेलाइट्स को डिसेबल करने के लिए चीन के पास पहले से ही कई तरीके हैं। इनमें माइक्रोवेव जैमर शामिल हैं, जो कम्‍युन‍िकेशंस को बाधित कर सकते हैं। हालांकि रिसर्चर्स का कहना है कि ये उपाय अलग-अलग सैटेलाइट्स के खिलाफ असरदार हैं, लेकिन स्टारलिंक को बर्बाद करने के लिए काफी नहीं हैं। स्टारलिंक में डीसेंट्रलाइज्‍ड सिस्‍टम है। रिसर्चर्स के अनुसार, स्टारलिंक सिस्‍टम पर हमले के लिए हमें कुछ लो-कॉस्‍ट और बेहतर रिजल्‍ट वाले उपायों की जरूरत होगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceX, Starlink, China, Elon Musk, Research, hard kill
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  7. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  10. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.