• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चंद्रमा पर ‘कब्‍जा’ करना चाहता है चीन, Nasa के इस बयान पर पड़ोसी देश ने दी यह प्रतिक्रिया

चंद्रमा पर ‘कब्‍जा’ करना चाहता है चीन, Nasa के इस बयान पर पड़ोसी देश ने दी यह प्रतिक्रिया

बयान को खारिज करते हुए चीन ने कहा है कि उसने हमेशा मानवता के लिए बाहरी अंतरिक्ष में साझा निर्माण का आह्वान किया है।

चंद्रमा पर ‘कब्‍जा’ करना चाहता है चीन, Nasa के इस बयान पर पड़ोसी देश ने दी यह प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि चीन ने पिछले एक दशक में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की गति तेज कर दी है।

ख़ास बातें
  • नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने दिया था बयान
  • कहा था कि चीन चंद्रमा पर कब्‍जा करना चाहता है
  • नासा के बयान को चीन ने खारिज कर दिया है
विज्ञापन
चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। अगले कुछ साल में लॉन्‍च होने वाले मून मिशन को लेकर वह सीधे तौर पर अमेरिका को चुनौती दे रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी एक बार फ‍िर से इंसान को चांद पर उतारना चाहती है और इसके लिए उसने आर्टिमिस मिशन तैयार किया है। मून मिशन दोनों देशों के बीच प्रतिस्‍पर्धा को बढ़ा रहा है। इस बीच, नासा के प्रशासक बिल नेल्‍सन ने कहा है कि चीन संभवत: चंद्रमा पर 'कब्‍जा' चाहता है। यह उसके सैन्‍य अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्‍सा है। नासा के इस बयान को चीन ने गैर जिम्‍मेदाराना बताया है। बयान को खारिज करते हुए चीन ने कहा है कि उसने हमेशा मानवता के लिए बाहरी अंतरिक्ष में साझा निर्माण का आह्वान किया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने शनिवार को पब्लिश एक इंटरव्‍यू में जर्मन अखबार बिल्ड को बताया कि हमें बहुत चिंतित होना चाहिए कि चीन चंद्रमा पर उतर रहा है। वह कह रहा है- 'यह अब हमारा है और आप बाहर रहें'। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम एक सैन्य कार्यक्रम था और उसने दूसरों से आइडिया और टेक्‍नॉलजी को चुराया था। 

इसके जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब यूएस नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख ने तथ्यों की अनदेखी की है और चीन के बारे में गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बात की है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका ने चीन की अंतरिक्ष कोशिशों के खिलाफ लगातार एक गलत अभियान चलाया है। चीन इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा बाहरी अंतरिक्ष में मानवता के लिए साझा भविष्य के निर्माण को बढ़ावा दिया है और अंतरिक्ष में किसी भी हथियार की दौड़ का विरोध किया है।

गौरतलब है कि चीन ने पिछले एक दशक में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की गति तेज कर दी है। इसमें चंद्रमा की खोज पर ध्यान केंद्रित किया गया है। चीन ने 2013 में पहला लैंडिंग मून मिशन लॉन्‍च किया था। वह इस दशक के आखिर में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने के लिए जल्‍द एक रॉकेट को लॉन्‍च करने वाला है। वहीं, अमेरिका भी आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत साल 2024 तक चंद्रमा पर एक क्रू मिशन भेजने और 2025 तक चंद्रमा के साउथ पोल के पास एक इंसान को उतारने की योजना बना रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »