Chandra Grahan Live: 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, यहां पर देखें लाइव

2023 का आज आखिरी चंद्र ग्रहण है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2023 15:24 IST
ख़ास बातें
  • इसमें चंद्रमा का छोटा सा हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव मे आएगा।
  • ऐसी स्थिति में सूर्य की रोशनी को धरती रोक लेती है।
  • भारत के अधिकांश शहरों में दिखेगा ग्रहण।

2023 का आज आखिरी चंद्र ग्रहण है।

Photo Credit: Unsplash

आज भारत में चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 28 अक्टूबर की रात को शुरू होने वाला ये ग्रहण 29 अक्टूबर की रात में भी प्रवेश करेगा और काफी समय तक रहेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा का छोटा सा हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में आएगा। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब धरती सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। ऐसी स्थिति में सूर्य की रोशनी को धरती रोक लेती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण 2023 को किन देशों में देखा जा सकेगा और कैसे लाइव देखा जा सकेगा। 

2023 का आज आखिरी चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण के लिए कहा जाता है कि यह पूर्णिमा के दिन ही लगता है। आज का ग्रहण भारत में रात 11.30 बजे से शुरू होगा और 2.24 बजे तक चलेगा। भारत के अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, ईस्ट व साउथ अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका समेत यूरोप आदि देशों में भी देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण 2023 कैसे देखें लाइव
अगर आप चंद्र ग्रहण को लाइव देखना चाहते हैं तो इसका समय हमने आपको बता दिया है। इंटरनेट पर भी इसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दिखाई दिया। Time and Date के यू-ट्यूब चैनल पर चंद्र ग्रहण को लाइव देखा जा सकेगा जिसका लिंक यहां पर दिया जा रहा है।

इसके अलावा चंद्र ग्रहण को देखने के लिए आप TimeandDate.com पर भी विजिट कर सकते हैं। Virtual Telescope Project पर भी इसे लाइव दिखाया जाएगा और Griffith Observatory के यूट्यूब चैनल पर इसका लाइव 11.30 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं भारत की बात करें तो ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव 1 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत भारत के कई शहरों में ये दिखाई देगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.