Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त, देशभर में ऐसा दिखा नजारा

इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण अब 2024 में लगने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 19:10 IST
ख़ास बातें
  • लगभग 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो गया था।
  • यह ग्रहण लगभग 1 घंटा 9 मिनट तक चला।
  • इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण अब 2024 में लगने वाला है।

ग्रहण लगभग 1 घंटा 9 मिनट तक चला।

Photo Credit: X/Selenophile

2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। यह भारत में रात को 1 बजकर 06 मिनट पर शुरू हुआ था। इस पहले शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लम्बे समय से नहीं देखा गया था। पिछले 30 सालों के बाद ऐसा मौका आया था जब शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगा हो। भारत में सायंकाल से ही इसका सूतक शुरू हो गया था। लगभग 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो गया था। मंदिरों में पूजा नहीं की गई। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब धरती सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। ऐसी स्थिति में सूर्य की रोशनी को धरती रोक लेती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण 2023 भारत में किन-किन स्थानों पर कैसा दिखा।

28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगता लोगों ने देखा। पंचांग के मुताबिक आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में इस साल का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण लगा। ग्रहण दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित सभी हिस्सों में देखा गया। यह रात को 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म हुआ। मध्यकाल रात को पौने 2 बजे रहा। देशभर में कुछ ऐसा दिखा चंद्र ग्रहण- 
 
आपको बता दें कि यह ग्रहण लगभग 1 घंटा 9 मिनट तक चला। भारत के अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, ईस्ट व साउथ अमेरिका, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका समेत यूरोप आदि देशों में भी दिखाई दिया। चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। दुनियाभर में लोगों ने इंटरनेट पर भी लाइव टेलीकास्ट के जरिए ग्रहण को देखा। 

इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण अब 2024 में लगने वाला है। मार्च में 25 तारीख को यह लगने वाला है जिसके लिए कहा जा रहा है कि भारत में यह दिखाई नहीं देगा। वहीं, अगले साल का सूर्य ग्रहण खास बताया गया है जिसके लिए कहा गया है कि ग्रहण के वक्त दिन में भी रात जैसा नजारा होगा। भारत में अगले साल कोई चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lunar eclipse 2023

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.