Mission Gaganyaan : गगनयान मिशन को बड़ी कामयाबी! टेस्टिंग में पास हुआ ‘क्रायोजेनिक इंजन’

Mission Gaganyaan : क्रायोजेनिक इंजन का काम गगनयान मिशन के लिए LVM लॉन्‍च रॉकेट के ‘क्रायोजेनिक चरण’ को पावर देना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 18:27 IST
ख़ास बातें
  • भारत के गगनयान मिशन को कामयाबी
  • ‘सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन’ आखिरी टेस्‍ट में पास
  • 2025 में लॉन्‍च किया जा सकता है मिशन

इसरो का कहना है कि कठिन टेस्‍ट से इंजन की क्षमताओं का पता चलता है।

Photo Credit: ISRO

Mission Gaganyaan : भारत के ‘मिशन गगनयान' पर तेजी से काम चल रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का ‘सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन', आखिरी टेस्‍ट्स में सफल साबित हुआ है। इसे इसरो के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। क्रायोजेनिक इंजन का काम गगनयान मिशन के लिए LVM लॉन्‍च रॉकेट के ‘क्रायोजेनिक चरण' को पावर देना है। इसरो का कहना है कि कठिन टेस्‍ट से इंजन की क्षमताओं का पता चलता है। 
 

क्‍या है मिशन गगनयान? 

2025 तक इसरो स्पेस में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का लक्ष्य लेकर चल रही है और गगनयान इसी मिशन का नाम है। यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन होगा। ISRO का लक्ष्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में भेजना है। मिशन को 2021 के लिए प्लान किया गया था, लेकिन उस वक्त चल रही कोरोना महामारी (COVID-19) के कारण इसमें देरी हुई। 
Advertisement
   

पहले बिना अंतरिक्ष यात्रियों के लॉन्‍च होगा मिशन 

इस मिशन के तहत तीन बार स्‍पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। पहली दो फ्लाइट्स मानव रहित होंगी यानी उनमें कोई एस्‍ट्रोनॉट नहीं जाएगा। तीसरी फ्लाइट में अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में भेजा जाएगा। इसरो की योजना पृथ्वी के निचले ऑर्बिट में तीन दिनों तक 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर मनुष्य को रखना है। सबकुछ ठीक रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

इसरो का कहना है कि आखिरी टेस्‍ट फ्लाइट कंडीशंस का जाएजा लेने के लिए ‘इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स' महेंद्रगिरि में 13 फरवरी को किया गया, जो इस सीरीज का सातवां टेस्‍ट था। इसरो ने कहा है कि गगनयान मिशन के लिए सीई20 इंजन के सभी जमीनी टेस्‍ट पूरे कर लिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  2. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  3. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  4. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  5. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  8. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  9. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  10. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.