पृथ्वी की ओर बढ़ रहा खतरा! 49 फीट की मकान जितनी बड़ी चट्टानें आ रहीं आज! अलर्ट हुए वैज्ञानिक

NASA ने आज 2 एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2023 09:44 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 JR4 आकार में काफी बड़ा है
  • पृथ्वी और एस्टरॉयड के बीच की दूरी 1,550,000 किलोमीटर रह जाएगी
  • 33 फीट का एस्टरॉयड है 2023 KA2

NASA ने आज 2 एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है।

अंतरिक्ष में ग्रहों और तारों के अलावा भी बहुत से खगोलीय पिंड हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक बहुत अधिक जानकारी अभी तक नहीं जुटा पाए हैं।  इनमें से एस्टरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड हैं जो पिछले कई महीनों से लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। एस्टरॉयड इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रैक किए जा रहे हैं। नासा की ओर से आए दिन किसी न किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजर चुके हैं। ये ग्रहों के बनने के समय शेष रह गए टुकड़े होते हैं जो सौर मंडल के अन्य ग्रहों की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जब भी कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो नासा उसे ट्रैक करती है। 

NASA ने आज 2 एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक एस्टरॉयड तो धरती के बेहद करीब आने वाला है। इसका नाम 2023 KA2 एस्टरॉयड है जिसके लिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने अलर्ट जारी किया है। यह 33 फीट का एस्टरॉयड है जो किसी बस जितना बड़ा है। यह आकार में भले ही छोटा हो लेकिन अंतरिक्ष से हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आती कोई वस्तु अगर धरती से टकरा जाए तो बड़ा विनाश ला सकती है। यह एस्टरॉयड पृथ्वी के बेहद नजदीक से होकर गुजरने वाला है। 
Advertisement

JPL ने बताया है कि जब 2023 KA2 एस्टरॉयड धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 4 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी, जो कि बहुत ही कम दूरी है। जेपीएल ने कहा है कि धरती के करीब आने पर दोनों के बीच की दूरी 407,000 किलोमीटर रह जाएगी। लेबोरेटरी इस पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस चट्टानी टुकड़े के अलावा एक और एस्टरॉयड आज धरती के पास से गुजरने वाला है। इसका नाम 2023 JR4 है। यह एस्टरॉयड भी आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इस एस्टरॉयड का साइज 49 फीट है। यह एक बड़े मकान जितना है। 

एस्टरॉयड 2023 JR4 आकार में काफी बड़ा है। जब यह धरती के सबसे करीब आ चुका होगा तो पृथ्वी और एस्टरॉयड के बीच की दूरी 1,550,000 किलोमीटर रह जाएगी। 15 लाख किलोमीटर की दूरी भी बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में वैज्ञानिक इस चट्टानी टुकड़े के लिए भी अलर्ट होंगे। यूं तो नासा ने इनमें से किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की सूचना नहीं दी है, लेकिन खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एस्टरॉयड ग्रह के गुरुत्वाकर्षण में आकर कभी भी दिशा बदल सकते हैं, ऐसी संभावना होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , asteroid alert 25 may, nasa, JPL, space news, space news hindi

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.