72 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाला 85 फीट का एस्टरॉयड आज होगा धरती के इतने करीब! अलर्ट पर NASA

स्पेस की गतिविधियों पर नजर रखने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड्स को भी ट्रैक करती रहती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2023 09:16 IST
ख़ास बातें
  • यह एस्टरॉयड एक बड़े हवाई जहाज के आकार का है।
  • 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
  • नासा के अनुसार किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है

स्पेस की गतिविधियों पर नजर रखने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड्स को ट्रैक करती रहती है।

Photo Credit: Pixabay

अंतरिक्ष की दुनिया में रुचि रखने वाले लोगों के लिए इन दिनों कोई न कोई खगोलीय घटना सामने आती ही जा रही है। चाहे वह किसी ग्रह या उपग्रह का ग्रहण हो, उल्का पिंड का धरती पर गिरना हो या फिर एस्टरॉयड का पृथ्वी के करीब आना होा। इन दिनों एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आ रहे हैं और इसके करीब से गुजर रहे हैं। स्पेस में एस्टरॉयड पर नजर रखने के लिए नासा अपनी जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी से लगातार इन्हें ट्रैक करती रहती है। JPL के अनुसार, आज एक बड़ा एस्टरॉयड फिर पृथ्वी के करीब आने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि यह कितना खतरनाक हो सकता है।

स्पेस की गतिविधियों पर नजर रखने वाली अमेरिकी एजेंसी नासा एस्टरॉयड्स को भी ट्रैक करती रहती है। ये एस्टरॉयड ग्रहों के ही टुकड़े बताए जाते हैं तो कई बार सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी के नजदीक आ जाते हैं। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी ने आज भी एक एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना जारी की है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 JP है। यह एक बड़े हवाई जहाज के आकार का है। इसका साइज 85 फीट है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 3,230,000 किलोमीटर रह जाएगी। इसकी स्पीड 72871 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यानि कि लगभग 73 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड वाला ये एस्टरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब आने वाला है। क्या यह धरती से टकरा सकता है? 

नासा के अनुसार किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे एस्टरॉयड पृथ्वी के बड़े हिस्से पर तबाही ला सकते हैं। नासा ने हाल में किसी भी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्‍यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। 

इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्‍काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्‍वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं, जिसकी संभावना कही जाती है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asteroid, Asteroid 2023 JP, Latest Asteroid News

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.