Nasa के अंतरिक्ष यात्री जिस स्‍पेससूट को पहनकर चांद पर करेंगे चहलकदमी, उन्‍हें तैयार करेगी यह कंपनी

आर्टिमिस III के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा जा सकता है। उनके मूनवॉकिंग सिस्‍टम के लिए नासा ने एक्सिओम स्पेस का चयन किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 13:00 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने एक्सिकॉम स्‍पेस का चयन किया है
  • कंंपनी स्‍पेससूट से जुड़ी सभी जरूरतें पूरी करेगी
  • मिशन लॉन्‍च होने से पहले स्‍पेससूट को टेस्‍ट किया जाएगा

Axiom Space की जिम्‍मेदारी स्पेससूट और सर्पोटिव इक्विपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट और प्रोडक्‍शन आदि की होगी।

अम‍ेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के लिए इस वक्‍त सबसे अहम उसका मून मिशन है। आर्टिमिस मिशन के जरिए वह एक बार फ‍िर से इंसान को चांद पर भेजना चाहती है। ‘आर्टिमिस 1' मिशन इसकी पहली शुरुआत है। हालांकि तकनीकी वजहों से इसका लॉन्‍च दो बार टल चुका है। नासा को आर्टिमिस 1 मिशन से काफी ज्‍यादा उम्‍मीदें हैं। इसकी सफलता को देखते हुए आगामी मिशनों में इंसान को चांद पर भेजने के बारे में फैसला लिया जाएगा। हालांकि एजेंसी आगामी मिशनों की तैयारियां भी शुरू कर चुकी है। आर्टिमिस III (Artemis III) के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा जा सकता है। उनके मूनवॉकिंग सिस्‍टम के लिए नासा ने एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) का चयन किया है। 

एक बयान में नासा ने कहा कि यह अवॉर्ड- कॉम्पिटिटिव स्पेससूट कॉन्‍ट्रैक्‍ट के तहत दिया गया है। यानी अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री, एक्सिओम स्पेस के तैयार किए गए स्‍पेससूट पहनेंगे। इससे पहले नासा ने दो स्‍पेससूट वेंडर्स के प्रपोजल को रिव्‍यू किया था और आखिरकार टास्क ऑर्डर के लिए Axiom Space का चयन किया, जिसकी बेस वैल्‍यू 228.5 मिलियन डॉलर है।
Advertisement

नासा के एक्स्ट्राव्हिकुलर एक्टिविटी एंड ह्यूमन सरफेस मोबिलिटी प्रोग्राम की मैनेजर लारा किर्नी ने कहा कि इस ऐतिहासिक मिशन के‍ लिए कमर्शल इंडस्‍ट्री के साथ पार्टनरशिप करने पर नासा को गर्व है। उन्‍होंने कहा कि आर्टेमिस III मिशन के दौरान  भविष्य के मिशनों में हम जो सीखेंगे, वह मंगल ग्रह के मिशन के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्‍होंने कहा कि स्पेससूट हमें मिशन का अगला कदम उठाने में सक्षम बनाता है।

बहरहाल, Axiom Space की जिम्‍मेदारी स्पेससूट और सर्पोटिव इक्विपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट और प्रोडक्‍शन आदि की होगी। वह आर्टेमिस III मिशन के लिए नासा की इन जरूरतों को पूरी करेगी। वहीं, अं‍तरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग, मिशन की प्‍लानिंग आदि का काम नासा के एक्‍सपर्ट करेंगे। मिशन लॉन्‍च होने से पहले एक्सिकॉम के बनाए गए स्‍पेससूट की टेस्टिंग की जाएगी। 
Advertisement

बहरहाल, आर्टिमिस मिशन का पहला पड़ाव यानी आर्टिमिस 1 मिशन (Artemis 1) अबतक दो बार रद्द हो चुका है। पहली कोशिश के दौरान स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी के कारण मिशन को स्थगित किया गया, जबकि दूसरी बार में रॉकेट और लिक्विड हाइड्रोजन ईंधन फीड लाइन के बीच ‘क्विक डिस्कनेक्ट' इंटरफेस में हाइड्रोजन रिसाव के कारण मिशन को टालना पड़ा। अब बताया जा रहा है कि स्‍पेस एजेंसी उस फॉल्‍टी सील को बदल देगी जिसके कारण रिसाव हुआ था। इस बीच रॉकेट अभी भी लॉन्चपैड पर है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.