पृथ्वी से टकराएंगी 5 चट्टानें? नासा ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट

नासा ने 5 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया है। आज यानी 4 जनवरी को 5 एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के लिए आफत बनकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2026 12:26 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी के करीब एस्‍टरॉयड्स का आना जारी है।
  • नासा ने 5 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया है।
  • एस्‍टरॉयड दिशा बदलकर पृथ्‍वी से टकरा जाए तो बड़ी तबाही मचा सकता है।

आज यानी 4 जनवरी को 5 एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के लिए आफत बनकर आ रहे हैं।

Photo Credit: iStock

Asteroid Updates: पृथ्‍वी के करीब एस्‍टरॉयड्स का आना जारी है। साल की शुरुआत में ही कई एस्टरॉयड्स धरती को निशाना बना रहे हैं। बीते दिन 3 एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरे हैं। नासा ने फिर से आज 2 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें से एक एस्टरॉयड तो 120 फीट का है जो हवाई जहाज जितना बड़ा है। इतना बड़ा एस्टरॉयड धरती पर गिर पड़े तो क्या हो? नासा की चिंता कितनी है जायज, क्या हो जाएगी टक्कर? आइए जानते हैं इन एस्टरॉयड्स के बारे में। 

नासा ने 5 एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी किया है। आज यानी 4 जनवरी को 5 एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के लिए आफत बनकर आ रहे हैं। पहला एस्टरॉयड 2025 YN7 है जो 58 फीट बड़ा है। यह 25.30 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह दूरी तो लाखों किलोमीटर की है और बहुत ज्यादा है तो ऐसा नहीं है। सौरमंडल की विशालता के आगे यह दूरी बहुत ही कम कही जाती है। इसलिए एस्टरॉयड का करीब आना खतरनाक हो सकता है। 

दूसरा एस्टरॉयड अलर्ट 2025 YA4 के लिए जारी किया गया है। यह एस्टरॉयड 120 फीट बड़ा है। जब यह पृथ्वी के निकटतम बिंदु से गुजरेगा तो दोनों खगोलीय पिंड केवल 50 लाख किलोमीटर दूर रह जाएंगे। इसी के साथ तीन और एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं। जिनका नाम एस्टरॉयड 2014 AF16, एस्टरॉयड 2025 YQ7, और एस्टरॉयड 2025 YV7 है। ये क्रमश: 110 फीट, 50 फीट, और 60 फीट बड़े हैं। 


नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर से कम की दूरी एस्टरॉयड और पृथ्वी के बीच टक्कर की संभावना पैदा कर देती है। आज पृथ्वी के करीब आने वाले इन एस्‍टरॉयड का आकार छोटा है, इसलिए ये पृथ्‍वी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हालांकि वैज्ञानिक इन्‍हें तब तक मॉनिटर करेंगे, जब तक ये पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चले जाते। एस्‍टरॉयड की दिशा बदल जाए और वह पृथ्‍वी से टकरा जाए तो बड़ी तबाही मचा सकता है। वैज्ञानिक मानते आए हैं कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश के कारण हुआ था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  4. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  5. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  6. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  7. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  8. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  9. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.