रूस के आसमान में Asteroid की एंट्री, आधी रात तक जागते रहे लोग! फ‍िर क्‍या हुआ? देखें

Asteroid Russia : रूस के सुदूर पूर्वी इलाके याकूतिया (Yakutia) में एक एस्‍टरॉयड ने लोगों को हैरान कर दिया। पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करने के बाद याकूतिया के आसमान में एस्‍टरॉयड जलने लगा और कुछ समय बाद राख हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • रूस के आसमान में एस्‍टरॉयड की एंट्री
  • वायुमंडल में एंट्री करने के बाद जल उठा
  • वैज्ञानिकों ने पहले ही कर ली थी खोज

इसे आकाश में दिखाई देने से लगभग 12 घंटे पहले खोज लिया गया था।

Photo Credit: @Weathermonitors

Asteroid : एस्‍टरॉयड का हमारी पृथ्‍वी की ओर आना जारी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार को रूस के सुदूर पूर्वी इलाके याकूतिया (Yakutia) में एक एस्‍टरॉयड ने लोगों को हैरान कर दिया। पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करने के बाद याकूतिया के आसमान में एस्‍टरॉयड जलने लगा और कुछ समय बाद राख हो गया। हालांकि वैज्ञानिकों को इसकी आहट पहले ही हो गई थी। यही वजह है कि इस दफा सभी जरूरी कदम उठाए गए थे और लोकल मीडिया ने लोगों को अलर्ट भी किया था। 

यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) का कहना है कि जिस एस्‍टरॉयड ने पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश किया, वह 70 सेंटीमीटर (27.5 इंच) व्यास का था। इसे आकाश में दिखाई देने से लगभग 12 घंटे पहले खोज लिया गया था। एजेंसी ने बता दिया था कि यह पृथ्‍वी से टकराने वाला नहीं है। हालांकि उत्तरी साइबेरिया के आसमान में यह एक अच्‍छे आग के गोले के रूप में नजर आया। 

राख हुए एस्‍टरॉयड को अस्‍थायी रूप से Asteroid C0WEPC5 नाम दिया गया है, जिसने वहां के लोकल टाइम के अनुसार रात करीब 1.15 बजे आसमान में एंट्री की। याकूतिया में रहने वालों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एस्‍टरॉयड से जुड़ीं तस्‍वीरें शेयर की हैं। एक वीडियो में जलते हुए एस्‍टरॉयड को देखा जा सकता है। वह आग के गोले जैसा नजर आ रहा था। 
 

एस्‍टरॉयड को लेकर याकूतिया की इमरजेंसी मिनिस्‍ट्री ने कहा कि उसने सभी बॉडीज को अलर्ट पर रखा था। एस्‍टरॉयड के क्रैश होने के बाद अबतक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओलेकमिंस्क और लेन्स्क जिलों के लोगों ने भी रात में आसमान में जलते हुए ऑब्‍जेक्‍ट को देखा। 

नासा (Nasa) ने इस एस्‍टरॉयड की खोज का श्रेय यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के बोक टेलिस्‍कोप को दिया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया था कि एक बहुत छोटा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के वायुमंडल को प्रभावित करेगा और जल जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.