Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना

अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026 12:17 IST
ख़ास बातें
  • 2 बड़े एस्ट्रॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट
  • इनमें से एक एस्टरॉयड किसी घर के जितना बड़ा बताया गया है
  • एस्टरॉयड जब पृथ्वी की ओर बढ़़ता है तो इसे ट्रैक किया जाता है

अंतरिक्ष एजेंसी NASA एस्टरॉयड्स को लगातार ट्रैक करती है क्योंकि कई बार ये पृथ्वी के बहुत नजदीक से गुजरते हैं।

Photo Credit: NASA

अंतरिक्ष एजेंसी NASA एस्टरॉयड्स लगातार ट्रैक करती है क्योंकि कई बार ये पृथ्वी के बहुत नजदीक से गुजरते हैं। नासा ने आज फिर से 2 बड़े एस्ट्रॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक एस्टरॉयड किसी घर के जितना बड़ा बताया गया है जबकि दूसरा एस्टरॉयड एक कार जितना बड़ा बताया गया है। एस्टरॉयड जब पृथ्वी की ओर बढ़़ता है तो अंतरिक्ष एजेंसियां उसे ट्रैक करती हैं। लगातार इनके पथ पर नजर रखी जाती है। आइए जानते हैं आज पृथ्वी के पास आने वाले एस्टरॉयड से कितना है हमें खतरा? 

NASA के मुताबिक, दो बड़े एस्टरॉयड आज पृथ्वी से महज कुछ लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड को 2026 HJ नाम दिया गया है। इसका साइज 10 फीट बताया गया है। यह एक कार के साइज का एस्टरॉयड है। जब यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा तब इसकी दूरी धरती से महज 1.4 लाख किलोमीटर की होगी। 

इसके अलावा एक और एस्टरॉयड आज पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बनकर आ रहा है। इसका नाम एस्टरॉयड 2026 HN है। यह 54 फीट का है। यह एक मकान जितना बड़ा हो सकता है। यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 61 लाख किलोमीटर होगी। हालांकि इन दोनों में किसी भी एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी स्थिति नासा ने नहीं बताई है। 

अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह 59 फीट का था। इसलिए एस्टरॉयड्स की गति और दिशा पर वैज्ञानिक लगातार नजर रखते हैं। एस्टरॉयड 500 मीटर तक बड़े हो सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid Alert, asteroid alert news, NASA, NASA issues alert

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.