2032 में चांद से टकराएगा एस्टरॉयड! पृथ्वी पर मचेगी तबाही?

शोधकर्ताओं का अंदाजा है कि इस विस्फोट से अंतरिक्ष में भारी मात्रा में मलबा फैल जाएगा। मलबे का कुछ हिस्सा कई दिनों बाद पृथ्वी पर गिर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Asteroid 2024 YR4 22 दिसंबर 2032 को यह चंद्रमा से टकरा सकता है।
  • शोधकर्ता कह रहे हैं कि इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है।
  • चांद पर एक किलोमीटर चौड़ा गड्ढा (crater) बन जाएगा जिससे चंद्रकंप आएगा।

Asteroid 2024 YR4 को लेकर कहा गया है कि 22 दिसंबर 2032 को यह चंद्रमा से टकरा सकता है।

Photo Credit: NASA

एस्टरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड हैं जो किसी भी वक्त धरती के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं। ये चट्टानों के टुकड़े आकार में 500 फीट तक भी बड़े हो सकते हैं। सोचिए कि 500 फीट बड़ा पहाड़ धरती पर आकर गिरे तो कैसी तबाही होगी! ऐसा ही एक खतरा अंतरिक्ष में मंडरा रहा है जो बहुत दूर नहीं है। NASA के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक खतरनाक एस्टरॉयड का पता लगाया है। इसका नाम एस्टरॉयड 2024 YR4 है। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड 2032 में चंद्रमा से टकरा सकता है। क्या होगा इस टक्कर का असर, पृथ्वी पर कितना होगा प्रभाव, आइए जानते हैं। 

Asteroid 2024 YR4 को पहली बार 27 दिसंबर 2024 में देखा गया था। यह एस्टरॉयड साइज में 130 फीट से लेकर 300 फीट तक बड़ा हो सकता है। यह नासा की ऑटोमेटेड Sentry रिस्क लिस्ट में स्पॉट किया गया था। Sentry रिस्क लिस्ट में धरती के पास मंडरा रहे वे सभी एस्टरॉयड शामिल होते हैं जिनके कभी न कभी धरती से टकराने की संभावना जीरो से ज्यादा होती है। लेकिन Asteroid 2024 YR4 के चांद से टकराने की आशंका जताई गई है। इसके बारे में कहा गया है कि इसके चांद से टकराने की संभावना 4 प्रतिशत है। 

Advertisement

2032 में होगी टक्कर? 
Asteroid 2024 YR4 को लेकर कहा गया है कि 22 दिसंबर 2032 को यह चंद्रमा से टकरा सकता है। शोधकर्ता कह रहे हैं कि इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है। Tsinghua यूनिवर्सिटी के Yifan He द्वारा रिलीज किए गए एक पेपर में कहा गया है कि इस टक्कर से एक मध्यम आकार के थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट के बराबर ऊर्जा निकलेगी। जिससे यह आधुनिक समय में देखी गई सबसे शक्तिशाली चंद्र टक्कर बन जाएगी। अगर एस्टरॉयड टकराया तो चांद पर एक किलोमीटर चौड़ा गड्ढा (crater) बन जाएगा जिससे चंद्रकंप पैदा होगा। यह 5 मेग्नीट्यूड का हो सकता है। इसका फायदा चांद के अंदरूनी स्ट्रक्चर को स्टडी करने में हो सकता है। 

आसमान से बरसेगी आफत
शोधकर्ताओं का अंदाजा है कि इस विस्फोट से अंतरिक्ष में भारी मात्रा में मलबा फैल जाएगा। मलबे का कुछ हिस्सा कई दिनों बाद पृथ्वी पर गिर सकता है। अंतरिक्ष से उल्का पिंड बरसेंगे जो नंगी आंखों से देखे जा सकेंगे। सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में दिखेगा। सिमुलेशन से पता चलता है कि अपने चरम पर प्रति घंटे लाखों उल्कापिंड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकते हैं।

सैटेलाइट्स को नुकसान
इस घटना से गंभीर खतरे भी जुड़े हो सकते हैं। गिरते हुए मलबे से संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। अंतरिक्ष एजेंसियां ​​चेतावनी देती हैं कि इसके टुकड़े पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा रहे सैटेलाइट्स के लिए खतरा बन सकते हैं। इससे केसलर सिंड्रोम नामक एक श्रृंखला प्रतिक्रिया शुरू हो सकती है, जो ग्लोबल कम्युनिकेशन और नेविगेशन सिस्टम को खराब कर सकती है।

Advertisement

अंतरिक्ष एजेंसियों की तैयारी
संबंधित खतरे को देखते हुए अंतरिक्ष एजेंसियां ​​इस बात पर चर्चा कर रही हैं कि क्या इस एस्टरॉयड को मोड़ने के लिए कोई मिशन शुरू किया जाए? वैज्ञानिकों का कहना है कि यह निर्णय पृथ्वी की सुरक्षा के लिए अहम हो सकता है। साथ ही असाधारण प्राकृतिक प्रयोग को देखने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  5. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.