Asteroid Alert! पृथ्‍वी के जितनी पास चंद्रमा, उतने करीब से गुजरने वाला है एक एस्‍टरॉयड, कितना बड़ा है खतरा? जानें

Asteroid Alert : वैज्ञानिकों की नजर एक ऐसे एस्‍टरॉयड (Asteroid) पर है, जो कल 3 मई को पृथ्‍वी के बहुत करीब से गुजरने वाला है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 मई 2023 12:14 IST
ख़ास बातें
  • एस्‍टरॉयड 2023 HV5 आ रहा पृथ्‍वी के करीब
  • 4 लाख 35 हजार किलोमीटर दूर से होकर गुजरेगा
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी जानकारी

Asteroid Alert : यह एस्‍टरॉयड 35 हजार 152 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है।

वैज्ञानिकों की नजर एक ऐसे एस्‍टरॉयड (Asteroid) पर है, जो कल 3 मई को पृथ्‍वी के बहुत करीब से गुजरने वाला है। एस्‍टरॉयड 2023 HV5 जब हमारे ग्रह के नजदीक आएगा, तब दोनों के बीच दूरी महज 4 लाख 35 हजार किलोमीटर रह जाएगी। यह पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से थोड़ा ही अधिक है। एस्‍टरॉयड की इस नजदीकी के कारण ही इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।  

अच्‍छी बात यह है कि ‘एस्‍टरॉयड 2023 HV5' का आकार बहुत विशाल नहीं है। यह लगभग 41 फीट चौड़ा है, जोकि एक बस के बराबर है। यह एस्‍टरॉयड 35 हजार 152 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। अपोलो ग्रुप से एस्‍टरॉयड्स से संबंधित इस चट्टानी आफत के पृथ्‍वी से टकराने की उम्‍मीद नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक अपनी मॉनिटरिंग जारी रखेंगे। 
Advertisement

एस्‍टरॉयड्स की दिशा में बदलाव मुमकिन है। अगर किसी एस्‍टरॉयड की दिशा पृथ्‍वी की ओर हो जाए और वह हमारे ग्रह से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही ला सकता है। वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि हमारी पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड के टकराने से हुए विनाश की वजह से हुआ था। 

जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।   
Advertisement

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड का आकार अनियमित होता है। कुछ लगभग गोलाकार होते हैं, तो कई अंडाकार दिखाई देते हैं। कुछ एस्‍टरॉयड तो ऐसे भी हैं, जिनका अपना चंद्रमा है। कई के दो चंद्रमा भी हैं। एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.