Artemis 1 Launch : नासा ने इतिहास रचा, तीसरी कोशिश में लॉन्‍च किया मून मिशन, चांद पर इंसान के दोबारा पहुंचने की उम्‍मीद जगी

Artemis 1 Launch : अमेरिका में फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से नासा का मून मिशन (Nasa Moon mission) लॉन्‍च हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 12:35 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने लॉन्‍च किया आर्टिमिस 1 मिशन
  • भविष्‍य में इंंसानको चांद पर उतारने का है पहला कदम
  • मंंगल मिशन की राह भी होगी आसान

Artemis 1 Launch : मिशन के तहत एसएलएस रॉकेट (SLS Rocket) के ऊपर ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion spacecraft) को लॉन्‍च किया गया।

Photo Credit: Video Grab

Artemis 1 Launch Live : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इतिहास रच दिया है। नासा का आर्टिमिस 1 मिशन (Artemis 1 mission) आखिरकार लॉन्‍च हो गया है। लगभग एक साल की देरी के बाद आज दोपहर 12.18 बजे यह लॉन्‍च किया गया। अमेरिका में फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से नासा का मून मिशन (Nasa Moon mission) लॉन्‍च हुआ। मिशन के तहत एसएलएस रॉकेट (SLS Rocket) के ऊपर ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion spacecraft) को लॉन्‍च किया गया। इस मिशन का मकसद भविष्‍य में लॉन्‍च होने वाले आर्टिमिस मिशनों के लिए जमीन तैयार करना है। नासा चाहती है कि वह एक बार फ‍िर से इंसानों को चंद्रमा पर पहुंचाए। एजेंसी वहां अबएक स्‍थायी बेस बनाना चाहती है, ताकि लंबे समय तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर ठहराया जा सके। इस लॉन्‍च से जुड़ा जो भी अपडेट होगा, हम आपको बताएंगे। 
 

Advertisement
जानकारी के अनुसार, आज यानी 16 नवंबर को नासा के पास इस मिशन को भेजने के लिए 2 घंटे की लॉन्‍च विंडो थी। शुरुआत में कुछ तकनीकी दिक्‍कतों की बात सामने आई थी, जिन्‍हें समय रहते दुरुस्‍त कर लिया गया था। दोपहर करीब 12.18 बजे एसएलएस रॉकेट ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।  

आर्टिमिस 1 मिशन के लिफ्ट ऑफ का यह तीसरा प्रयास था। यह मिशन अबतक दो बार रद्द हो चुका है। पहली कोशिश के दौरान स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी के कारण मिशन को स्थगित किया गया, जबकि दूसरी बार में रॉकेट और लिक्विड हाइड्रोजन ईंधन फीड लाइन के बीच ‘क्विक डिस्कनेक्ट' इंटरफेस में हाइड्रोजन रिसाव के कारण मिशन को टालना पड़ा। 
Advertisement
 

50 साल बाद इंसान को फ‍िर से चांद पर उतारने की है तैयारी

नासा एकबार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर भेजना चाहती है। उसने इसके लिए आर्टेमिस मिशन तैयार किया है। आर्टेमिस 1 इसकी शुरुआत होगा। इस मिशन के लिए नासा अबतक का सबसे पावरफुल रॉकेट तैयार कर चुकी है। इसका नाम स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट है। आर्टेमिस-1 मिशन के साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर नहीं भेजा जाएगा। नासा पहले चंद्रमा पर एक मानव रहित ओरियन कैप्सूल भेजेगी। इसके बाद इंसान को चांद पर भेजने के बारे में फैसला लिया जाएगा। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.