पृथ्‍वी की कक्षा शेयर करने वाला एक और ट्रोजन एस्‍टरॉयड मिला, 3500 साल तक निभाएगा साथ

2020 XL5 एस्‍टरॉयड को पहली बार दिसंबर 2020 में देखा गया था। तब खगोलविदों ने इसे हवाई में Pan-STARRS 1 टेलिस्‍कोप की मदद से देखा था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2022 19:15 IST
ख़ास बातें
  • खगोलविदों ने साल 2020 में इस ट्रोजन एस्‍टरॉयड को खोजा था
  • यह अंतरिक्ष चट्टानें हैं, जो ग्रह की कक्षा शेयर करके चक्‍कर लगाती हैं
  • ऐसे कई एस्‍टरॉयड को सौर मंडल के ग्रहों की परिक्रमा करते हुए खोजा गया है

पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा करने के मामले में अब तक एस्‍टरॉयड 2010 TK7 को इकलौता ट्रोजन एस्‍टरॉयड माना जाता था।

पृथ्वी की कक्षा को शेयर करने वाले दूसरे ट्रोजन एस्‍टरॉयड (Trojan asteroid) के बारे में अटकलें खत्‍म हो गई हैं। रिसर्चर्स ने कन्‍फर्म किया है कि यह सच्‍चाई है। खगोलविदों ने साल 2020 में पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले एक अन्‍य ट्रोजन एस्‍टरॉयड की खोज की थी। अब वैज्ञानिकों ने कन्‍फर्म किया है कि ट्रोजन एस्‍टरॉयड कोई असाधारण मामला नहीं है। यह छोटी अंतरिक्ष चट्टानें हैं, जो एक ग्रह के साथ ऑर्बिट शेयर करते हुए चक्कर लगाती हैं। ऐसे कई एस्‍टरॉयड को सौर मंडल के अन्य ग्रहों की परिक्रमा करते हुए खोजा गया है। पृथ्वी के साथ सूर्य की परिक्रमा करने के मामले में अब तक एस्‍टरॉयड 2010 TK7 को इकलौता ट्रोजन एस्‍टरॉयड माना जाता था।

अब ‘2020 XL5' नाम का ट्रोजन एस्‍टरॉयड भी इस ग्रुप में शामिल हो गया है। 2020 XL5 एस्‍टरॉयड की लंबाई लगभग 1.2 किलोमीटर है। यह 2010 TK7 की तुलना में लगभग तीन गुना ज्‍यादा लंबा है। वैज्ञानिकों को यकीन है कि यह ट्रोजन एस्‍टरॉयड कम से कम 3500 साल तक इसी कक्षा में रहेगा और पृथ्‍वी के साथ-साथ सूर्य का चक्‍कर लगाता रहेगा। 
Advertisement

2020 XL5 एस्‍टरॉयड को पहली बार दिसंबर 2020 में देखा गया था। तब खगोलविदों ने इसे हवाई में Pan-STARRS 1 टेलिस्‍कोप की मदद से देखा था। उसके बाद इस एस्‍टरॉयड को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लेनेट सेंटर डेटाबेस में जोड़ा गया।

स्‍टडी के प्रमुख लेखक टोनी सैन्टाना-रोस ने Space.com को बताया कि ट्रोजन एस्‍टरॉयड के रूप में 2020 XL5 की खोज ने यह कन्‍फर्म किया कि ‘2010 TK7' एस्‍टरॉयड कोई अपवाद नहीं था। इस खोज ने खगोलविदों को और ज्‍यादा ट्रोजन एस्‍टरॉयड की खोज के लिए प्रेरित किया है। 
Advertisement

‘2020 XL5' एस्‍टरॉयड को देखने के बाद खगोलशास्त्री टोनी डन ने NASA के JPL-हॉरिजॉन सॉफ्टवेयर का इस्‍तेमाल करके ऑब्‍जेक्‍ट के प्रक्षेपवक्र (trajectory) की गणना की। इससे पता चला कि ऑब्‍जेक्‍ट पृथ्वी-सूर्य के चौथे लैग्रेंज बिंदु या L4 की परिक्रमा करता है। जो हमारे ग्रह और सूर्य के चारों ओर एक गुरुत्वाकर्षण बैलेंस्‍ड एरिया है। खासबात यह है कि ट्रोजन एस्‍टरॉयड ‘2010 TK7' भी इसी L4 पर है।
Advertisement

नेशनल साइंस फाउंडेशन के नेशनल ऑप्टिकल-इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी रिसर्च लेबोरेटरी (NOIRLab) के रिसर्चर और को-ऑथर सीजर ब्रिसेनो ने कहा कि ये ऑब्‍जर्वेशन बहुत चुनौतीपूर्ण थे। इसके लिए टेलि‍स्कोप को सही तरीके से ट्रैक करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद कई देशों के उपकरणों का इस्‍तेमाल करते हुए वैज्ञानिकों ने इस ट्रोजन एस्‍टरॉयड का पता लगाया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Trojan asteroid, Trojan asteroids, 2020 XL5, 2010 TK7, earth, Sun

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.