चांद की 2 लाख 80 हजार फोटो खींचकर बना दी ऐसी तस्वीर कि ...

फोटो को ट्वीटर पर शेयर करने के अलावा उन्होंने अपने Instagram पर इसका टाइमलेप्स वीडियो भी डाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2023 20:22 IST
ख़ास बातें
  • चांद की 2,80,000 फोटो खींचकर ऐसी इमेज तैयार की जो अद्भुत है।
  • फोटो में बहुत ही स्पष्टता दिखाई देती है।
  • फोटोग्राफर को यह काम करने में 2 हफ्ते से ज्यादा का समय लग गया।

अमेरिकन फोटोग्राफर मैकार्थी ने चांद की 2,80,000 फोटो खींचकर यह इमेज तैयार की है

Photo Credit: Twitter/Andrew MacCarthy

क्या आप किसी चीज की 2 लाख 80 हजार फोटो खींच सकते हैं? एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया है। अंतरिक्ष में मौजूद खगोलीय पिंडों, तारों, ग्रहों आदि में रुचि रखने वाले लोग अक्सर ऐसे कारनामे कर जाते हैं जो सुनने में कुछ असंभव सा भी लग सकता है। ऐसा ही एक कारनामा किया है अमेरिका के अंतरिक्ष फोटोग्राफर एंड्रू मैकार्थी ने। उन्होंने चांद को अपने कैमरे में इस तरह से कैद किया कि नतीजे में एक अद्भुत तस्वीर निकल कर सामने आई है। इस फोटो को देख आप भी कह उठेंगे कि वाकई में हमारा चांद बेहद खूबसूरत है। फोटोग्राफर ने 2,80,000 फोटो खींचे, फिर उनको प्रोसेस किया और एक ऐसी तस्वीर बनाई जिसका कोई तोड़ नहीं है। 

अमेरिकन फोटोग्राफर मैकार्थी ने चांद की 2,80,000 फोटो खींचकर ऐसी इमेज तैयार की है जो अद्भुत है। फोटोग्राफर ने इस इमेज को अपने Twitter हैंडल पर भी शेयर किया है। साधारण फोटो में चांद की सतह ग्रे कलर की नजर आती है जिस पर बहुत कुछ समझ पाना संभव नहीं होता है। लेकिन इस फोटो में चांद की सतह पर मौजूद लावा की झीलें, रेंगने वाले कीड़ों के निशान की तरह दिखने वाली लावा ट्यूब, घाटियां और इम्पेक्ट क्रेटर भी देखे जा सकते हैं। साथ ही फोटो देखने में इतनी सुंदर है कि हर कोई इसे देखता रह जाए। देखें ये अद्भुत तस्वीर- 

फोटो में बहुत ही स्पष्टता दिखाई देती है। इस कारनामे के बारे में बताते हुए मैकार्थी ने लिखा है कि उन्होंने इसके लिए 2 टेलीस्कोप इस्तेमाल किए। उन्होंने 2 लाख 80 हजार से ज्यादा फोटो लीं। यह फुलसाइज इमेज गीगापिक्सल में बताई गई है। मैकार्थी को यह काम करने में 2 हफ्ते से ज्यादा का समय लग गया। इससे पहले भी वो चांद की फोटो इस तरह से तैयार कर चुके हैं। लेकिन पहले तैयार की गई फोटो 50 हजार अलग अलग फोटो को मिलाकर बनाई गई थी। 

फोटो को ट्वीटर पर शेयर करने के अलावा उन्होंने अपने Instagram पर इसका टाइमलेप्स वीडियो भी डाला है। जिसमें तेजी से दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने इसे अंजाम दिया। इसमें उन्होंने अपना कैमरा सेटअप और पूरा प्रोसेस भी दिखाया है। चंद्रमा के अलावा फोटोग्राफर मैकार्थी शुक्र, नेब्युला आदि को भी कैमरे में कैद कर चुके हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.