अमेरिका की बड़ी तैयारी : 2027 तक अंतरिक्ष में न्‍यूक्लियर पावर सिस्‍टम को करेगा टेस्‍ट, यह है मकसद

इसके लिए दो कंपनियों को कॉन्‍ट्रैक्‍ट भी सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 मई 2022 15:26 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए दो कंपनियों को कॉन्‍ट्रैक्‍ट भी सौंप दिया गया है
  • दोनों कंपनियां मिलकर टेस्‍ट सॉल्‍यूशन विकसित करेंगी
  • पृथ्‍वी-चंद्रमा के बीच न्‍यूक्लियर पावर स्‍पेसक्राफ्ट भेजने की तैयारी ह

DIU ने जिन दो कंपनियों को चुना है, उनमें शामिल हैं एवलांच एनर्जी और अल्ट्रा सेफ न्यूक्लियर।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

अमेरिका अपने स्‍पेस प्रोग्राम्‍स को अलग लेवल पर ले जाने के लिए काम कर रहा है। यह देश अब अंतरिक्ष में न्‍यूक्लियर पावर सिस्‍टम्‍स को इस्‍तेमाल करने की योजना बना रहा है। अमेरिका की डिफेंस इनोवेशन यूनिट जिसे DIU के नाम से भी जाना जाता है, वह साल 2027 तक न्‍यूक्लियर पावर्ड प्रोटोटाइप की अंतरिक्ष में टेस्टिंग करने पर काम कर रही है। इसके लिए दो कंपनियों को कॉन्‍ट्रैक्‍ट भी सौंप दिया गया है। DIU ने जिन दो कंपनियों को चुना है, उनमें शामिल हैं एवलांच एनर्जी (Avalanche Energy) और अल्ट्रा सेफ न्यूक्लियर (Ultra Safe Nuclear)। 

रिपोर्टों के अनुसार, इनमें से एवलांच एनर्जी स्‍पेसक्राफ्ट के लिए बिजली क्षमताओं के साथ नेक्‍स्‍ट जेन न्‍यूक्लियर प्रोपल्‍शन का प्रदर्शन करेगी। दोनों कंपनियां मिलकर ऐसे टेस्‍ट सॉल्‍यूशन विकसित करेंगी, जिससे आने वाले समय में छोटे स्‍पेसक्राफ्ट को पृथ्‍वी से चंद्रमा के बीच में ऑपरेट किया जा सके। देश के डिफेंस डिपार्टमेंट को अंतरिक्ष में अपने कार्यक्रम आगे बढ़ाने के लिए ये कंपनियां हाई-पावर पेलोड भी डेवलप करेंगी। 
Advertisement

DIU में न्‍यूक्लियर प्रोपल्‍शन एंड पावर के प्रोग्राम मैनेजर मेजर रयान वीड के मुताबिक, एडवांस्‍ड न्‍यूक्लियर टेक्‍नॉलजी की मदद से अंतरिक्ष कार्यक्रमों में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में न्‍यूक्लियर टेक्‍नॉलजी में इनोवेशन के लिए स्‍टार्टअप्‍स और अन्‍य कमर्शल कंपनियों को मौका दे रहा है। 

इनके अलावा, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA और डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (DARPA)  भी बड़े स्‍पेसक्राफ्ट में न्‍यूक्लियर टेक्‍नॉलजी अपनाने पर काम कर रही हैं। हाल ही में DARPA ने बताया था कि कंपनी परमाणु थर्मल रॉकेट इंजन को असेंबल करने के लिए अपने प्रोजेक्ट डिजाइन के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। साल 2026 तक इस इंजन की उड़ान खुद को साबित कर सकती है। 
Advertisement

गौरतलब है कि आने वाले अंतरिक्ष मिशनों में स्‍पेसक्राफ्ट की कक्षा में बदलाव और अन्‍य कामों के लिए अंतरिक्ष यान की क्षमता और विस्‍तार व ज्‍यादा इलेक्ट्रिकल पावर की जरूरत होगी। न्‍यूक्लियर टेक्‍नॉलजी इसका विकल्‍प बन सकती है। यही वजह है कि अमेरिका जैसा बड़ा देश इस ओर कदम बढ़ा चुका है। 
Advertisement

अल्ट्रा सेफ न्यूक्लियर के मुताबिक, वह एक एनकैप्सुलेटेड न्यूक्लियर रेडियोआइसोटोप या एक चार्ज होने योग्य बैटरी पर काम करेगा। इससे स्‍पेस में ऐप्लिकेशंस को पावर मिलेगी। रेडियोआइसोटोप सिस्‍टम की मदद से प्लूटोनियम सिस्‍टम के मुकाबले सिर्फ कुछ किलो ईंधन में 10 गुना ज्‍यादा पावर हासिल की जा सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.