अगले 25 साल में हमारे सामने होंगे एलियंस! टॉप स्‍पेस साइंटिस्‍ट ने किया बड़ा दावा, जानें पूरा मामला

खगोल वैज्ञानिक ने कहा कि इसमें सफलता की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हम अपने रास्‍ते पर आगे बढ़ चुके हैं और अन्‍य चीजें सीखने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 20:08 IST
ख़ास बातें
  • साशा क्वांज ने कहा, हम मिशन में आगे बढ़ चुके हैं
  • उनकी टीम एक नए टेलीस्कोप के लिए उपकरण पर काम कर रही है
  • यह छोटे और पृथ्वी जैसे ग्रहों पर फोकस करेगा

एलियंस का अस्तित्‍व लोगों के बीच हमेशा से बहस का विषय रहा है।

एलियंस (Alien) का अस्तित्‍व लोगों के बीच हमेशा से बहस का विषय रहा है। दुनिया अबतक एलियंस के अस्तित्‍व को सिरे से नकारती आई है, लेकिन बड़ी संख्‍या में ऐसे लोग भी हैं, जो मानते हैं कि इस ब्रह्मांड में इंसान अकेला नहीं है। एलियंस का भी वजूद है, जो आज नहीं तो कल सामने आ ही जाएगा। लेकिन कब तक एलियंस हमारे सामने होंगे? एक टॉप स्‍पेस साइंटिस्‍ट ने इसकी भी भविष्‍यवाणी कर दी है। उनका कहना है कि अगले 25 साल के अंदर एलियंस की खोज हो जाएगी। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, साशा क्वांज नाम के खगोल वैज्ञानिक ने हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन खोजने के लिए 25 साल की महत्वाकांक्षी समय सीमा निर्धारित की है। उनका कहना है कि यह ‘अवास्तविक' नहीं है। खगोल वैज्ञानिक ने कहा कि इसमें सफलता की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन हम अपने रास्‍ते पर आगे बढ़ चुके हैं और अन्‍य चीजें सीखने जा रहे हैं। 
Advertisement

उन्होंने कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप हमारे सौर मंडल के बाहर गैस के विशाल ग्रहों की असाधारण तस्‍वीरें दिखा रहा है, लेकिन साशा कुछ और तैयारी कर रहे हैं। स्विट्जरलैंड के ईटीएच ज्यूरिख इंस्टिट्यूट में डॉ साशा क्वांज की टीम एक नए टेलीस्कोप के लिए उपकरण पर काम कर रही है जो छोटे और पृथ्वी जैसे ग्रहों पर फोकस करेगा। 

उन्होंने कहा कि इस उपकरण का प्राथमिक लक्ष्‍य एक स्थलीय (terrestrial) ग्रह की तस्वीर लेना है, जो संभावित रूप से पृथ्वी के समान है। हालांकि अपने दीर्घकालिक लक्ष्‍य के तहत साइंटिस्‍ट न सिर्फ कुछ तारों पर फोकस करेंगे, बल्कि दर्जनों और एक्सोप्लैनेट के वायुमंडल की जांच पर ध्‍यान लगाएंगे। गौरतलब है कि सूर्य के अलावा अन्‍य तारों की परिक्रमा करने वाले ग्रह एक्‍सोप्‍लैनेट कहलाते हैं। 
Advertisement

साशा ने जेम्‍स वेब टेलीस्कोप द्वारा एक एक्सोप्लैनेट की पहली डायरेक्‍ट इमेज खींचे जाने की भी सराहना की। वह विशाल गैसीय एक्सोप्लैनेट ‘एचआईपी 65426' है। हालांकि उन्‍होंने यह भी जोड़ा कि जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप छोटे ग्रहों को एक्‍सप्‍लोर करने के लिए काफी नहीं है। वैसे डॉ साशा क्वांज के दावे नासा के पूर्व चीफ साइंटिस्‍ट जिम ग्रीन की भविष्यवाणी को फॉलो करते हैं, जिसके मुताबिक हम ‘अगले कुछ वर्षों' के भीतर एलियंस के साथ एक क्‍लोज एनकाउंटर करेंगे। हालांकि कुछ लोग यह मानते हैं कि ऐसा पहले ही हो चुका है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.