'एलियन लाइफ' की मौजूदगी का नया ठिकाना! पृथ्वी के बाहर यहां है जीवन? आई नई स्टडी

पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावनाओं के बारे में एक और नई खोज वैज्ञानिकों के हाथ लगी है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 12:51 IST
ख़ास बातें
  • व्हाइट ड्वार्फ के चारों तरफ घूमने वाले ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं
  • शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक मॉडल तैयार किया
  • होती है प्रकाश संश्लेषण और यूवी-संचालित जीवोत्पत्ति के लिए पर्याप्त ऊर्जा

वैज्ञानिकों का कहना है कि व्हाइट ड्वार्फ के चारों तरफ घूमने वाले ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं हो सकती हैं।

Photo Credit: NASA

पृथ्वी से बाहर जीवन की संभावनाएं तलाशने में वैज्ञानिक जी-जान लगा रहे हैं। सौरमंडल के बाहर कई ऐसे ग्रह खोजे जा चुके हैं जिन पर जीवन के जरूरी तत्व मौजूद हैं लेकिन अभी तक जीता-जागता जीवन किसी अन्य ग्रह पर नहीं मिला है। इसी कड़ी में एक और नई खोज वैज्ञानिकों के हाथ लगी है। पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना वाले ग्रहों में वे ग्रह भी शामिल हैं जो बौने सफेद तारों (White Dwarfs) के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। ये ऐसे तारे होते हैं जो अपनी अधिकतम ऊर्जा खर्च कर चुके होते हैं और इनमें बहुत थोड़ी ऊर्जा बची होती है। ये छोटे होकर पृथ्वी के आकार के रह जाते हैं और इनका घनत्व बहुत ज्यादा होता है। लेकिन इनके ग्रह जीवन को पनाह दे सकते हैं। 

अब वैज्ञानिकों का कहना है कि व्हाइट ड्वार्फ (बुझते हुए तारे) के चारों तरफ घूमने वाले ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं हो सकती हैं। हालांकि ये तारकीय अवशेष (व्हाइट ड्वार्फ) अब अपनी कोई ऊर्जा पैदा नहीं कर पाते हैं लेकिन फिर भी इनके तेजी से सिकुड़ते, रहने योग्य क्षेत्र इतना समय दे सकते हैं जिसमें कि कोई जैविक प्रक्रिया आरंभ हो सके। इस नई स्टडी से उस पुराने अनुमान को चुनौती मिलती है जो कहता है कि ऐसे सिस्टम में मौजूद ग्रहों के तेजी से बदलने वाले तापमान की वजह से ये जैविक प्रक्रियाओं को पनाह नहीं दे सकते। 

शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक मॉडल तैयार किया है जो दो बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं, प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) और पराबैंगनी (UV)-चालित जीवोत्पत्ति के बारे में बात करता है। यानी मॉडल यह दिखाता है कि ये दो प्रक्रियाएं व्हाइट ड्वार्फ के जोन में हो सकती हैं या नहीं। यह संकेत देता है कि इन तारों के आसपास अरबों वर्षों तक जीवन मौजूद रह सकता है।

The Astrophysical Journal Letters में स्टडी को प्रकाशित किया गया है। फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्टडी के प्रमुख लेखक काल्डन व्हाइट के नेतृत्व में टीम ने पता लगाया कि पृथ्वी जैसा कोई ग्रह किसी व्हाइट ड्वार्फ के तेजी से सिकुड़ते वातावरण में जीवन सहायक परिस्थितियां कब तक बनाए रख सकता है। 

व्हाइट ड्वार्फ तब बनते हैं जब सूर्य जैसे तारे अपना नाभिकीय ईंधन (nuclear fuel) खत्म कर चुके होते हैं और और घने अवशेषों में बदल जाते हैं। इसके बाद ये धीरे-धीरे ठंडा होने की प्रक्रिया से गुजरते हैं। जिसका परिणाम होता है कि इनके रहने योग्य क्षेत्र भीतर की तरफ शिफ्ट होने लगते हैं। इससे किसी ग्रह के पास एक सीमित समय रह जाता है जिसमें कि उस ग्रह पर पानी अस्तित्व में रह सके। यानी ग्रह बहुत थोड़े समय तक पानी जैसे जीवनदायी तत्व को संजोकर रख सकता है। 
Advertisement

7 अरब वर्षों की अवधि में एक व्हाइट ड्वार्फ की परिक्रमा करने वाले ग्रह का अनुकरण वैज्ञानिकों ने करके देखा। इस स्टडी ने इस दौरान प्रकाश संश्लेषण और यूवी-संचालित जीवोत्पत्ति के लिए उपलब्ध ऊर्जा का आकलन किया। रिजल्ट आया कि रहने योग्य क्षेत्र के सीमित होने के बावजूद, दोनों प्रक्रियाओं के काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा उस व्हाइट ड्वार्फ से प्राप्त हुई। इसलिए पृथ्वी से बाहर जीवन की खोज करते समय व्हाइट ड्वार्फ को अब नकारा नहीं जा सकता। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ
  2. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 25 हजार से सस्ते में घर में होगी जबरदस्त कूलिंग, ये 5 Split AC बिल भी करेंगे कम
  4. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Samsung लाएगा 20,000mAh तक बैटरी वाले स्मार्टफोन्स? टेस्टिंग रिपोर्ट हुई लीक
  6. Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  7. Infinix GT 50 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  9. BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
  10. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  11. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  13. Redmi K90 Ultra में गेमिंग के लिए मिल सकते हैं फीचर्स, 8,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी 
  14. iPhone 17 Pro ने कैमरा रैंकिंग में Galaxy S26 Ultra को पछाड़ा, 18वें नंबर पर Samsung फ्लैगशिप
  15. आ गया अनोखा AI रोबोट, बिना इंसानी मदद के पूरे घर की सफाई करेगा, रसोई को भी संभालेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  2. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  3. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  5. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  6. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  9. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.