Aliens Alert! अमेरिकी सेना को द‍िख रहे ढेरों UFO, 2022 में सैकड़ों मामले हुए रिपोर्ट

Aliens Alert! AARO की ओर से स्‍पष्‍ट किया गया है कि उन्‍हें एलियंस लाइफ के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 16:57 IST
ख़ास बातें
  • जुलाई में पेंटागन का नया ऑफ‍िस बनाया गया था
  • इस ऑफ‍िस को मिली हैं सैकड़ों रिपोर्ट
  • हालांकि एलियंस लाइफ के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं

Aliens Alert! गौरतबल है कि दुनिया में UFO को लेकर सबसे ज्‍यादा बहस अमेरिका में होती है। वहां के कई सांसद, आम नागरिक भी UFO और एलियंस के वजूद को स्‍वीकार करते हैं।

अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स यानी UFO के मामलों को रिपोर्ट करने के लिए अमेरिका में इस साल जुलाई में पेंटागन का नया ऑफ‍िस बनाया गया था। इस ऑफ‍िस को UFO से जुड़ी सैकड़ों रिपोर्ट मिली हैं। जानकारी के अनुसार, ऑल-डोमेन अनोमली रेजॉलूशन ऑफिस (AARO) को अमेरिकी सैन्‍य कर्मियों द्वारा सैकड़ों की संख्‍या में UFO देखे जाने की रिपोर्ट दी गई हैं। हालांकि AARO की ओर से स्‍पष्‍ट किया गया है कि उन्‍हें एलियंस लाइफ के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं।  

एक न्‍यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, यह ऑफ‍िस आसमान के साथ-साथ पानी और अंतरिक्ष में दिखाई देने वाले UFO को ट्रैक करने के लिए जिम्‍मेदार है। UFO देखे जाने के नए मामलों की जानकारी अमेरिका की सेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मचारियों द्वारा दी गई है। रिपोर्टों में UFO, UAP आदि के बारे में बताया गया है। 

AARO का काम अमेरिकी सेना द्वारा रिपोर्ट कराए गए UFO के मामलों की जांच करना है। ऐसा कोई भी ऑब्‍जेक्‍ट जो अंतरिक्ष में, हवा में, जमीन पर, समुद्र में या समुद्र के नीचे दिखाई देता है और उसे पहचाना नहीं जा सकता, उसकी जांच करना AARO का काम है। हालांकि पेंटागन ने नवंबर में ही बताया था कि उसने UFO से जुड़ी कई रिपोर्ट्स को सुलझा लिया है और ज्‍यादातर UFO के चीन व रूस का संभावित ड्रोन होने की उम्‍मीद है। जानकारी के अनुसार, AARO इस साल की गई अपनी जांच के बारे जल्‍द एक डिटेल रिपोर्ट पेश कर सकता है।   

गौरतबल है कि दुनिया में UFO को लेकर सबसे ज्‍यादा बहस अमेरिका में होती है। वहां के कई सांसद, आम नागरिक भी UFO और एलियंस के वजूद को स्‍वीकार करते हैं। UFO और उससे जुड़े खतरों से खुद को बचाने पर भी अमेरिका काम कर रहा है। वहां के टॉप एयरोस्पेस इंजीनियर और साइ‍ंटिस्‍ट लोगों को UFO से सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। अमेरिका में एक प्रोजेक्‍ट शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना) को स्‍टडी किया जाएगा। अमेरिकी प्रशासन इस बात को स्‍वीकार करने लगा है कि UAP और UFO जैसी चीजें मिलिट्री और कमर्शल एयरक्राफ्ट के लिए सुरक्षा खतरा पैदा करते हैं। नए प्रोजेक्‍ट का मकसद उस खतरे को कम करना है।   
Advertisement

अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स और नासा (Nasa) ने एक टेक्‍नॉलजी को स्‍टडी करने के लिए 3 कमिटियों की स्‍थापना की है, जो यह समझेगी कि घुसपैठ की वजह से पायलट और यात्रि‍यों की सुरक्षा कैसे प्रभावित होती है। कमिटी में शामिल एक पूर्व नौसेना लड़ाकू पायलट रयान ग्रेव्स ने कहा कि हम एक नए क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.