• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Aditya L1 Selfie : धरती से 282Km दूर आदित्‍य स्‍पेसक्राफ्ट, खींची पहली सेल्‍फी, पृथ्‍वी चांद को भी किया कैद, देखें

Aditya-L1 Selfie : धरती से 282Km दूर आदित्‍य स्‍पेसक्राफ्ट, खींची पहली सेल्‍फी, पृथ्‍वी-चांद को भी किया कैद, देखें

Aditya-L1 First Selfie : पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन पॉइंट (एल-1) में रहकर ‘आदित्य एल1' सूर्य के बाहरी वातावरण को स्‍टडी करेगा।

Aditya-L1 Selfie : धरती से 282Km दूर आदित्‍य स्‍पेसक्राफ्ट, खींची पहली सेल्‍फी, पृथ्‍वी-चांद को भी किया कैद, देखें

Photo Credit: ISRO

इसी महीने दो तारीख को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ‘आदित्य एल1' का सफल लॉन्‍च किया गया था।

ख़ास बातें
  • भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो ने शेयर किया वीडियो
  • पृृथ्‍वी से सूर्य के सफर पर निकला है आदित्‍य एल 1
  • आदित्‍य की पृथ्‍वी से न्‍यूनतम दूरी 282 किलोमीटर है
विज्ञापन
Aditya-L1 First Selfie : बीते शनिवार को लॉन्‍च हुए भारत के पहले सौर मिशन आदित्‍य एल-1 (Aditya-L1) की यात्रा जारी है। 120 दिनों के सफर पर निकली देश की पहली स्‍पेस बेस्‍ड ऑब्‍जर्वेट्री फ‍िलहाल पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रही है। इस दौरान ‘आदित्‍य' ने अपनी पहली सेल्‍फी ली है। साथ ही पृथ्‍वी और चंद्रमा को कैमरे में कैद किया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने एक वीडियो की शक्‍ल में यह जानकारी शेयर की है।    

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में इसरो ने लिखा है कि आदित्य-एल1, सूर्य-पृथ्वी के L1 पॉइंट के लिए निर्धारित है। इसने सेल्‍फी ली है और पृथ्वी व चंद्रमा की इमेजेस को कैप्‍चर किया है। इसरो ने 26 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें आदित्‍य की सेल्‍फी व चांद-पृथ्‍वी को देखा जा सकता है। सेल्‍फी और इमेज 4 सितंबर को ली गई थीं। 
 

उसके ठीक एक बाद आदित्‍य एल-1 की कक्षा में बदलाव किया गया था। फ‍िलहाल आदित्‍य की पृथ्‍वी से न्‍यूनतम दूरी 282 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 40 हजार 225 किलोमीटर है। ‘आदित्य एल1' की कक्षा में नया बदलाव 10 सितंबर 2023 को रात लगभग ढाई बजे किया जाएगा। 
 

देश की पहली स्‍पेस बेस्‍ड ऑब्‍जर्वेट्री ‘आदित्य एल1' पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन पॉइंट (एल-1) में रहकर सूर्य के बाहरी वातावरण को स्‍टडी करेगी। इसी महीने दो तारीख को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से ‘आदित्य एल1' का सफल लॉन्‍च किया गया था। सैटेलाइट के ऑर्बिट में पहला बदलाव 3 सितंबर को किया गया था। अभी इसे कई प्रक्रियाओं से गुजरना है। मिशन के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट इसे सूर्य के नजदीक पहुंचाना होगा। 

जिस एल1 पॉइंट पर ये जाएगा, वह सूर्य और पृथ्‍वी की कुल दूरी का सिर्फ 1 फीसदी है। यह एक ऐसी जगह है, जहां से सूर्य पर हर पल नजर रखी जा सकेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aditya L1 Spacecraft, ISRO Tweet, science news hindi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »