स्‍टडी : टोंगा ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से जो पानी वाष्‍प बनकर उड़ा, उससे भरे जा सकते थे 58 हजार ओलिंपिक स्विमिंग पूल

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित देश टोंगा (Tonga) में इस साल की शुरुआत में एक ज्‍वालामुखी (volcano) फट गया था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अगस्त 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • इस साल जनवरी में यह ज्‍वालामुखी फटा था
  • विस्‍फोट के बाद सारा मलबा समुद्र में समा गया था
  • हजारों किलोमीटर दूर स्थित देशों तक हुआ था असर

इस विस्‍फोट ने वाष्‍प के रूप में पानी का बहुत बड़ा ढेर समताप मंडल (stratosphere) में भेजा, जो पृथ्वी की सतह से 12 से 53 किलोमीटर के बीच का वायुमंडल है।

दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित देश टोंगा (Tonga) में इस साल की शुरुआत में एक ज्‍वालामुखी (volcano) फट गया था। यह ज्‍वालामुखी समुद्र के नीचे फटा था, जिसने बड़े स्‍तर पर दबाव वाली लहरें या शॉक वेव्‍स पैदा कीं। इन शॉक वेव्‍स की वजह से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका के अलास्का में भी लोगों ने पानी में शोर और उछाल आने की सूचना दी थी। अब नासा (Nasa) के एक सैटेलाइट से मिली जानकारी के अनुसार, हमारे ग्रह पर हुए इस सबसे शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट ने वायुमंडल में इतना पानी वाष्पि‍त कर दिया कि उससे पृथ्वी की सतह अस्थायी रूप से गर्म होने की संभावना है। बताया जाता है कि इस विस्‍फोट ने वाष्‍प के रूप में पानी का बहुत बड़ा ढेर समताप मंडल (stratosphere) में भेजा, जो पृथ्वी की सतह से 12 से 53 किलोमीटर के बीच का वायुमंडल है। सैटेलाइट से पता चला है कि ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से जितना पानी समताप मंडल में वाष्‍प बनकर पहुंच गया, उससे 58 हजार ओलिंपिक साइज के स्विमिंग पूल को भरा जा सकता था।

नासा के ऑरा (Aura) सैटेलाइट पर स्थित माइक्रोवेव लिम्ब साउंडर इंस्ट्रूमेंट (Microwave Limb Sounder instrument) ने यह पता लगाया है। यह सैटेलाइट जल वाष्प, ओजोन और अन्य वायुमंडलीय गैसों को मापता है। ज्‍वालामुखी विस्फोट के बाद वाष्पित हुए पानी की रीडिंग से वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। उनका अनुमान है कि उस विस्फोट से समताप मंडल में 146 टेराग्राम पानी पहुंचा। एक टेराग्राम एक ट्रिलियन ग्राम के बराबर होता है। ध्‍यान देने बात है कि पानी की यह मात्रा समताप मंडल में पहले से मौजूद 10 फीसदी पानी के बराबर थी।

आंकड़े बताते हैं कि यह जल वाष्‍प साल 1991 में फिलीपींस में माउंट पिनातुबो विस्फोट के बाद समताप मंडल तक पहुंचने वाले पानी की मात्रा का लगभग चार गुना है। इससे जुड़ा अध्‍ययन पिछले महीने जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित हुआ है। 

टोंगा के ज्‍वालामुखी में हुआ विस्‍फोट पिछले 140 साल में सबसे बड़ा विस्फोट है। टोंगा की घटना की तुलना 1883 में इंडोनेशिया में हुए क्राकाटाऊ विस्फोट से की गई है। उस घटना में 30 हजार से ज्‍यादा लोग मारे गए थे। बताया जाता है कि टोंगा ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से जो ऊर्जा निकली, वह 100 हिरोशिमा बमों के स्केल के बराबर थी।
Advertisement

पानी के अंदर ज्वालामुखी फटने का शोर अलास्का तक सुना गया था। इससे उफनाए समुद्री तूफान ने जापान और अमेरिका के तटीय इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए थे। पेरू में दो लोगों की मौत हो गई थी। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाकों से भी नुकसान की खबरें आई थीं। विस्फोट के बाद 22 किलोमीटर ऊपर तक राख और धुएं का गुबार देखा गया था। ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से जो मलबा निकला, वो समुद्र में समा गया।   
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.