140 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड ने किया पृथ्वी की ओर हमला!

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी कहती है कि एस्टरॉयड 2023 PS भी कल ही धरती के करीब से गुजरा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2023 09:01 IST
ख़ास बातें
  • बीते दिन पृथ्वी को छूकर 5 एस्टरॉयड गुजरे हैं।
  • अभी तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान की जा चुकी है।
  • पृथ्वी के करीब अब कई एस्टरॉयड एकसाथ देखे जा रहे हैं।

पृथ्वी के करीब अब कई एस्टरॉयड एकसाथ देखे जा रहे हैं।

एस्टरॉयड इन दिनों लगातार धरती के पास से होकर गुजर रहे हैं। नासा एस्टरॉयड को ट्रैक करती है और इनके लिए अलर्ट जारी करती है। लेकिन ये अलर्ट उन्हीं एस्टरॉयड के लिए जारी किया जाता है जो पृथ्वी से 75 लाख किलोमीटर की दूरी से अधिक करीब आ जाते हैं। ऐसे एस्टरॉयड धरती के लिए खतरा माने गए हैं। नासा के अनुसार, अभी तक 13 लाख एस्टरॉयड की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 2 हजार के लगभग एस्टरॉयड ऐसे हैं, जिनके लिए संभावना जताई गई है कि ये पृथ्वी से टकरा भी सकते हैं। बीते दिन पृथ्वी को छूकर 5 एस्टरॉयड गुजरे हैं। 

ये एस्टरॉयड 57 फीट से लेकर 150 फीट तक बड़े बताए गए हैं। इनमें से एक है 2023 PQ एस्टरॉयड। यह 110 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। पृथ्वी के नजदीक आकर सबसे करीबी बिंदु पर यह केवल 756,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरा है। इसके साइज की तुलना एक बड़े हवाई जहाज से की गई है। इसके साथ ही 2023 OE5 एस्टरॉयड भी कल पृथ्वी के करीब से गुजरा है। इसका साइज 60 फीट का है। यह एक बड़े मकान के जितना एस्टरॉयड है। इसकी स्पीड 13934 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यह एस्टरॉयड अपोलो ग्रुप से संबंध रखता है। पहली बार इसे 24 जुलाई 2023 को देखा गया था। 
Advertisement

Asteroid 2023 OE5 धरती के पास 15.5 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरा है। इतने करीब आकर एस्टरॉयड के ग्रह से टकराने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि ग्रह का प्रबल गुरुत्वाकर्षण इसे खींच सकता है। इसके साथ ही एस्टरॉयड 2023 PA1 भी धरती के करीब से कल गुजरा है। यह 100 फीट का एस्टरॉयड है जो किसी बड़े हवाई जहाज जितना बताया गया है। यह धरती के पास से 2,520,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरा है। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी कहती है कि एस्टरॉयड 2023 PS भी कल ही धरती के करीब से गुजरा है। यह 56 फीट का चट्टानी टुकड़ा है जो लगातार सूरज का चक्कर लगा रहा है। पृथ्वी के सबसे करीब आकर इन दोनों के बीच की दूरी महज 2,540,000 किलोमीटर रह गई थी। इन चार एस्टरॉयड के अलावा एक पांचवा खतरा भी कल धरती को लगभग छूकर गुजरा है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 PC है, यह पृथ्वी के करीब 5,090,000 किलोमीटर की दूरी तक आ गया था। इसका साइज 140 फीट बताया गया है। पृथ्वी के करीब अब कई एस्टरॉयड एकसाथ देखे जा रहे हैं। ऐसे में इनसे धरती को खतरा हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.