हवाई जहाज के आकार का ‘खतरा’ बढ़ रहा पृथ्‍वी के करीब, आज और कल का दिन अहम, जानें पूरा मामला

वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। जब भी कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आता है, तो वैज्ञानिक उसे मॉनिटर करते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 13:44 IST
ख़ास बातें
  • जब भी कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आता है, वैज्ञानिक उसे मॉनिटर करते हैं
  • कई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए खतरनाक माने जाते हैं
  • इसका मतलब है कि वो कभी न कभी हमारे ग्रह से टकरा सकते हैं

अगर ये पृथ्‍वी की कक्षा में दाखिल हो गए और हमारी धरती से टकराए, तो बड़ी तबाही ला सकते हैं।

पृथ्‍वी के करीब से एस्‍टरॉयड (Asteroids) का गुजरना जारी है। आज और कल में कई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक आने वाले हैं। इनमें से एक एस्‍टरॉयड का साइज हवाई जहाज के जितना है। एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है, क्‍योंकि ये भी सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। जब भी कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आता है, तो वैज्ञानिक उसे मॉनिटर करते हैं। अगर ये पृथ्‍वी की कक्षा में दाखिल हो गए और हमारी धरती से टकराए, तो बड़ी तबाही ला सकते हैं। 22 और 23 अगस्‍त को 5 एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजर रहे हैं।  
 
जानकारी के अनुसार, इनमें से जो एस्‍टरॉयड सबसे पहले पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आ रहा है, उसका नाम ‘एस्‍टरॉयड 2022 QV' है। यह आज यानी 22 अगस्त को पृथ्‍वी के सबसे करीब है और पृथ्‍वी से इसकी दूरी सिर्फ 5.25 मिलियन किलोमीटर रह जाएगी। यह और कम भी हो सकती है। इसके अलावा, आज ‘एस्‍टरॉयड 2022 QW3' भी पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने जा रहा है। हवाई जहाज के साइज जितना यह एस्‍टरॉयड 18 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से हमारे नजदीक से होकर गुजर रहा है। 
Advertisement

इसी महीने खोजा गया ‘एस्‍टरॉयड 2022 QM' भी हमारे करीब आ रहा है। घर के आकार का यह एस्‍टरॉयड 5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और 7.19 मिलियन किलोमीटर की दूरी तक पृथ्‍वी के नजदीक आएगा। इसके बाद यह 26 अगस्त 2076 को पृथ्‍वी के करीब आएगा। इसके अलावा, ‘एस्‍टरॉयड 2015 QH3' और QX नाम की दो और स्‍पेस रॉक आज और कलर में पृथ्‍वी के पास होकर गुजरेंगी। 

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। पृथ्वी के कक्षीय पथ को पार करने वाले एस्‍टरॉयड को अर्थ-क्रॉसर्स के रूप में जाना जाता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.