45 हजार आकाशगंगाएं एक फोटो में, जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने किया कमाल! जानें इस तस्‍वीर के बारे में

इस इलाके की तस्‍वीर पहले भी सामने आई है। 30 साल से अंतरिक्ष में मौजूद हबल टेलीस्‍कोप (Hubble telescope) ने पूर्व में इस इलाके को कैमरे में कैद किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जून 2023 14:03 IST
ख़ास बातें
  • वेब टेलीस्‍कोप ने खींची ब्रह्मांड की अनोखी तस्‍वीर
  • एक फ्रेम में कैद हुईं 45 हजार आकाशगंगाएं
  • आकाशगंगाओं के निर्माण पर मिलेगी अहम जानकारी

JWST एडवांस्ड डीप एक्सट्रैगैलेक्टिक सर्वे प्रोग्राम या JADES के तहत तस्‍वीर खींची गई।

Photo Credit: NASA, ESA

जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope) अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी दूरबीन है। इस टेलीस्‍कोप ने ब्रह्मांड की अनदेखी तस्‍वीरों को दुनिया को दिखाया है। टेलीस्‍कोप ने एक और अविश्‍वसनीय इमेज को कैप्‍चर किया है, जिसमें 45 हजार आकाशगंगाएं (galaxies) एक फ्रेम में मौजूद हैं। टेलीस्‍कोप ने जिस एरिया को स्‍कैन किया, उसे गुड्स-साउथ (GOODS-South) कहा जाता है। हालांकि इस इलाके की तस्‍वीर पहले भी सामने आई है। 30 साल से अंतरिक्ष में मौजूद हबल टेलीस्‍कोप (Hubble telescope) ने पूर्व में इस इलाके को कैमरे में कैद किया था।

यूनि‍वर्सिटी ऑफ एरिजोना की रिपोर्ट के अनुसार, JWST एडवांस्ड डीप एक्सट्रैगैलेक्टिक सर्वे प्रोग्राम या JADES के तहत तस्‍वीर खींची गई। प्रोग्राम के तहत 32 दिनों में उन आकाशगंगाओं और तारों को कैमरे में कैद किया जाएगा, जो बहुत दूर स्थित हैं। गौरतलब है कि खगोलव‍िद लंबे वक्‍त से यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्रह्मांड में तारों और आकाशगंगाओं का निर्माण कैसे हुआ। 

यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर मार्सिया रीके ने कहा कि इस सर्वे प्रोग्राम के साथ हम बहुत सारे सवालों के जवाब देना चाहते हैं। जैसे- शुरुआती आकाशगंगाओं को खुद को कैसे असेंबल किया। कितनी तेजी से तारों का निर्माण किया। कुछ आकाशगंगाओं ने तारों का निर्माण क्‍यों बंद कर दिया। JADES टीम ने सैकड़ों ऐसी आकाशगंगाओं की खोज की है जो उस समय मौजूद थीं, जब ब्रह्मांड 6 करोड़ साल से भी कम पुराना था। इन आकाशगंगाओं की संख्या टेलीस्‍कोप के पूर्व में लगाए अनुमानों से कहीं ज्‍यादा है। 
 

क्‍या है जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप

जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप अंतरिक्ष में तैनात अबतक का सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है। नासा ने दिसंबर 2021 में इसे लॉन्‍च किया था। जेम्‍स वेब के निर्माण में 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) की लागत आई है। यह दूरबीन डीप स्‍पेस की कई शानदार तस्‍वीरें दिखा चुकी है। जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने अपना काम पिछले साल जून में शुरू किया था, तब तक यह खुद को अंतरिक्ष में सेट कर रहा था। यह टेलिस्‍कोप भविष्‍य में हबल टेलिस्‍कोप को रिप्‍लेस करेगा, जो बीते करीब 30 साल से अंतरिक्ष में है।
Advertisement
 

नासा ने शुरू की आगे की तैयारी 

जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप को अपना काम शुरू किए हुए अभी एक साल ही हुआ है और नासा ने अगले टेलिस्‍कोप की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लॉन्‍च करने में करीब 2 दशक यानी 20 साल लग सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने पिछले मिशनों से जो सीखा है, उसी के आधार पर नए टेलिस्‍कोप को तैयार किया जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.