20 साल में देखे 400 UFO, अमेरिकी सांसदों के सामने पेंटागन का बड़ा खुलासा

हालांकि पेंटागन के अधिकारियों ने यह साफ किया है कि किसी तरह की अलौकिक उत्पत्ति का सबूत उनके सामने नहीं आया है।

20 साल में देखे 400 UFO, अमेरिकी सांसदों के सामने पेंटागन का बड़ा खुलासा

मिलिट्री कंट्रोल ट्रेनिंग एरिया और ट्रेनिंग रेंज के आसपास देखे जा रहे हैं UFO।

ख़ास बातें
  • अधिकारियों ने कहा- UFO देखे जाने का आंकड़ा पहले से दोगुना हो गया है
  • UFO के साथ अबतक कोई कम्‍युनिकेशन नहीं हुआ है
  • किसी तरह की टक्‍कर होने से भी अधिकारियों ने इनकार किया है
विज्ञापन
अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट (UFO) को लेकर हमेशा बहस होती रही है। दुनियाभर में UFO को देखने के दावे किए जाते हैं, लेकिन इन पर सरकारी मुहर बहुत कम लग पाती है। अब अमेरिका में 50 साल में पहली बार हो रही इस तरह की एक सार्वजनिक सुनवाई में टॉप अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा है कि पिछले 20 साल में आकाश में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं की संख्‍या बढ़ गई है। रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी अमेरिकी सांसदों को दी है। 

अधिकारी ने खुलासा किया है कि कुल मिलाकर 400 UFO देखे गए हैं और यह आंकड़ा पहले से दोगुना हो गया है। हालांकि पेंटागन के अधिकारियों ने यह साफ किया है कि किसी तरह की अलौकिक उत्पत्ति का सबूत उनके सामने नहीं आया है।

नेवल इंटेलिजेंस के डिप्टी डायरेक्टर स्कॉट ब्रे ने एक हाउस सिक्योरिटी पैनल को बताया कि साल 2000 की शुरुआत से हमने मिलिट्री कंट्रोल ट्रेनिंग एरिया और ट्रेनिंग रेंज व कई अन्य एयरस्‍पेस में अनऑथराइज्‍ड और अनआइडेंटिफाइड विमानों या चीजों की संख्‍या को बढ़ते हुए देखा है। 

सार्वजनिक सुनवाई के दौरानअधिकारियों ने एक ऐसी घटना का वीडियो दिखाया, जिसमें एक गोलाकार ऑब्‍जेक्‍ट, F-18 जेट के कॉकपिट के ऊपर से गुजर गया। अधिकारियों ने कहा कि हम इस बारे में स्‍पष्‍ट नहीं हैं कि यह खास चीज क्‍या है। स्कॉट ब्रे से पूछा गया कि क्या अमेरिकी विमानों और UFO के बीच कोई टक्कर हुई है। जवाब में उन्होंने कहा कि कोई टक्‍कर नहीं हुई, लेकिन ऐसे करीब 11 मिस हुए थे।

कई रिपोर्टों के रहस्‍यमयी नेचर के बावजूद स्कॉट ब्रे ने बताया कि पेंटागन के अधिकारी अबतक के सबसे चर्चित UFO के मामलों को तर्क के साथ समझाने में सक्षम थे। बताया गया है कि जुलाई 2019 में अमेरिकी नौसेना विध्वंसक USS रसेल ने कैलिफोर्निया तट से हरे पिरामिड के आकार की चीजों को देखा था। इसका 18 सेकेंड का फुटेज काफी पॉपुलर हो गया था। एक और उदाहरण देते हुए स्‍कॉट ब्रे ने कहा कि उन्‍हें एक वरिष्ठ नेवल एविएटर ने कॉल किया। उनके पास 2 हजार घंटे से ज्‍यादा की उड़ान का अनुभव है। नेवल एविएटर ने अपने अनुभव को शेयर किया था, जो UFO से संबंधित था। 

स्‍कॉट ब्रे ने कहा है कि अधिकारियों को अबतक ऐसा कोई मटीरियल नहीं मिला है, जो UFO को लेकर कोई सबूत पेश करे। UFO के साथ अबतक कोई कम्‍युनिकेशन नहीं हुआ है और ना ही उनका कोई मलबा बरामद हुआ है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, America, Parliament, Pentagon, Pentagon on UFO, US Congress
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »