धरती से 400 किलोमीटर ऊपर थे साइंटिस्‍ट, सामने दिखी ‘जानलेवा’ चुनौती, उठाना पड़ा यह कदम, जानें

International Space Station : मलबे की टक्‍कर से बचने के लिए आईएसएस की कक्षा को 900 मीटर तक ऊपर कर दिया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 12:53 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर बाल-बाल बचे साइ‍ंटिस्‍ट
  • कक्षीय मलबे की चपेट में आने से बचा स्‍पेस स्‍टेशन
  • ऊंचाई में बदलाव कर स्‍पेस स्‍टेशन की टक्‍कर रोकी गई

स्‍पेस में आने वाला मलबा सैटेलाइट्स के लिए चिंता की बड़ी बात है।

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैनात होकर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उनका दूसरा घर है। स्‍पेस स्‍टेशन में वैज्ञानिकों की एक टीम हमेशा तैनात रहती है और वहां से कई तरह के स्‍पेस मिशनों को पूरा करती है। धरती का चक्‍कर लगाते समय स्‍पेस स्‍टेशन को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी चुनौती होती है खत्‍म हो चुके सैटेलाइट्स के मलबे की। ये मलबा अंतरिक्ष में घूमता रहता है और कई बार स्‍पेस स्‍टेशन के सामने आ जाता है। हाल में ऐसा ही हुआ। स्‍पेस स्‍टेशन कक्षीय मलबे (orbital debris) की चपेट में आने से बच गया। यह सब तब हुआ, जब एक कार्गो शिप, स्‍पेस स्‍टेशन में पहुंचने वाला था।   

न्‍यूज एजेंसी TASS ने रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस को हवाले से यह इन्‍फर्मेशन दी है। बताया जाता है कि मलबे की टक्‍कर से बचने के लिए आईएसएस की कक्षा को 900 मीटर तक ऊपर कर दिया गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, स्‍पेस स्‍टेशन की कुल ऊंचाई पृथ्‍वी से 417.98 किलोमीटर हो गई थी। 
Advertisement

हालांकि नासा ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। स्‍पेस में आने वाला मलबा सैटेलाइट्स के लिए चिंता की बड़ी बात है। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मलबे की टक्‍कर से बचने के लिए आईएसएस की कक्षा में बदलाव किया गया। आंकड़े बताते हैं कि साल 1999 के बाद से पिछले साल दिसंबर तक आईएसएस की कक्षा में 32 बार बदलाव किया गया है, ताकि उसे अंतरिक्ष में मलबे के साथ टक्‍कर होने से बचाया जा सके। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है। इसमें अमेरिका और रूस भी शामिल हैं। आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल हमेशा तैनात रहता है और विज्ञान से जुड़े प्रयोगों व दूसरे कामों को पूरा करता है। आईएसएस पूरी पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है। यह जिन देशों के ऊपर से गुजरता है, उसकी जानकारी शेयर करता है। भविष्‍य में स्‍पेस स्‍टेशन को डीऑर्बिट यानी हटाने की तैयारी है। 
Advertisement

नासा कह चुकी है क‍ि आईएसएस को साल 2030 और 2031 के बीच हटा दिया जाएगा। नासा का कहना है कि वह  इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के बिजनेस से बाहर निकल जाएगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.