78 फीट तक बड़ी 3 चट्टानें आज धरती के लिए बन सकती हैं खतरा! NASA ने किया अलर्ट

एस्टरॉयड 2023 JZ3 भी एक ऐसा ही एस्टरॉयड है जो आज धरती के लिए खतरा साबित हो सकता है। इसका साइज 78 फीट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2023 10:00 IST
ख़ास बातें
  • आज नासा की ओर से 3 एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया गया है
  • एस्टरॉयड 2023 KV2 की स्पीड भी बहुत ज्यादा है
  • 2023 JZ3 भी एक ऐसा ही एस्टरॉयड है जो आज धरती के लिए खतरा साबित हो सकता है

एहतियातन एस्टरॉयड को ट्रैक किया जाता है, क्योंकि ये अपनी दिशा कभी भी बदल सकते हैं। 

अंतरिक्ष में लाखों करोड़ों की संख्या में तारे हैं जिनका अपना अलग सौरमंडल भी हो सकता है। अनंत ब्रह्मांड की गहराई का अंदाजा भी अभी तक नहीं लगाया जा सका है। बात सौरमंडल की करें तो इसमें भी 8 ग्रह हैं जिनके अपने उपग्रह भी हैं। लेकिन ग्रहों-उपग्रहों के अलावा यहां उल्का पिंड और क्षुद्र ग्रह, या जिन्हें अंग्रेजी में एस्टरॉयड भी कहा जाता है, भी मौजूद हैं। आजकल स्पेस वैज्ञानिक लगातार इनका पृथ्वी की ओर आना देख रहे हैं। आज भी नासा की ओर से 3 एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताते हैं ये चट्टानी टुकड़े कितने खतरनाक हो सकते हैं। 

एस्टरॉयड को नासा लगातार ट्रैक करती रहती है, क्योंकि नासा के मुताबिक कोई एस्टरॉयड जब एक निश्चित दूरी से पृथ्वी के ज्यादा करीब आने लगता है तो यह खतरा अपने साथ लिये होता है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज 3 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें से पहला एस्टरॉयड 2023 KU2 है जो एक 37 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। यह पृथ्वी की ओर आते हुए इससे 1,090,000 किलोमीटर की दूरी पर से गुजरने वाला है। इसका साइज एक बड़ी बस के जितना है। 

दूसरा एस्टरॉयड 2023 KV2 है, जो आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज 73 फीट का है। एस्टरॉयड हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलते हैं। इसलिए इनकी गति जितनी ज्यादा होती है, उतना ही ये खतरनाक माने जाते हैं। एस्टरॉयड 2023 KV2 की स्पीड भी बहुत ज्यादा है। यह धरती से महज 25 लाख किलोमीटर की दूरी पर से गुजरने वाला है। JPL ने बताया है कि यह एस्टरॉयड जब धरती के सबसे करीब होगा तो इनके बीच की दूरी महज 2,550,000 किलोमीटर रह जाएगी। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज एक तीसरे एस्टरॉयड के लिए भी अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट तभी जारी किया जाता है जब कोई एस्टरॉयड 75 लाख किलोमीटर की सीमा के अंदर प्रवेश कर जाए। एस्टरॉयड 2023 JZ3 भी एक ऐसा ही एस्टरॉयड है जो आज धरती के लिए खतरा साबित हो सकता है। इसका साइज 78 फीट है। यह इन तीनों में सबसे बड़ा चट्टानी टुकड़ा है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो पृथ्वी और इस चट्टान के बीच की दूरी केवल 5,440,000 किलोमीटर रह जाएगी। किसी एस्टरॉयड की धरती से सीधे टकराने की संभावना न के बराबर होती है। नासा ने इन तीनों में से किसी भी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। लेकिन एहतियातन इन्हें ट्रैक किया जाता है, क्योंकि ये अपनी दिशा कभी भी बदल सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.