50 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा रफ्तार के साथ बस और हवाई जहाज जितनी बड़ी चट्टानों का पृथ्वी की ओर निशाना!

एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) भी अगले 24 घंटों में धरती के नजदीक होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2023 11:06 IST
ख़ास बातें
  • 170 फीट का एस्टरॉयड है जो कि हवाई जहाज के जितना बड़ा है, आएगा करीब।
  • दोनों एस्टरॉयड अगले 24 घंटों में पृथ्वी के बेहद करीब पहुंचने वाले हैं।
  • 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है।

नासा के अनुसार, 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं।

Photo Credit: Pixabay

अंतरिक्ष में सूर्य के चारों ओर मंडराते एस्टरॉयड से पृथ्वी को इन दिनों लगातार खतरा बना हुआ है। एस्टरॉयड की एक बड़ी संख्या सौरमंडल में मौजूद है जिनमें 500 फीट से कई किलोमीटर जितने बड़े चट्टानी टुकड़े लगातार पृथ्वी के आसपास से घूमते हुए गुजर रहे हैं। एस्टरॉयड खनिज पदार्थों और चट्टानों के बने होते हैं। ये ठोस होते हैं लेकिन आकार में ऊबड़ खाबड़ होते हैं। हाल ही में 1600 फीट तक बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के पास से होकर गुजरे हैं। गनीमत रही कि ये सुरक्षित दूरी से होकर निकल गए। लेकिन अगर कोई एस्टरॉयड पृथ्वी पर गिरने लगे तो भारी तबाही आ सकती है। ऐसी ही तबाही का खतरा लिए दो और एस्टरॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं। ये बहुत जल्द ही पृथ्वी के बेहद करीब होंगे। आइए जानते हैं ये धरती के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं। 

एस्टरॉयड (Asteroid) जब पृथ्वी के एक सुरक्षित दूरी से ज्यादा करीब आने लगता है तो इसे ट्रैक किया जाता है। एस्टरॉयड ट्रैकिंग के लिए नासा ने जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) नामक अपनी एक शाखा बनाई हुई है, जो लगातार एस्टरॉयड पर नजर रखती है। JPL की ओर से कहा गया है कि अब दो और एस्टरॉयड का खतरा धरती की ओर बढ़ रहा है। ये दोनों एस्टरॉयड अगले 24 घंटों में पृथ्वी के बेहद करीब पहुंचने वाले हैं। 

नासा की ओर से एस्टरॉयड 2023 MQ (Asteroid 2023 MQ) और एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। Asteroid 2023 MQ के बारे में बताया गया है कि यह 35 फीट का एस्टरॉयड है। इसकी तुलना एक बस से की जा सकती है। बस के साइज का ये एस्टरॉयड महज 11 लाख 70 हजार किलोमीटर की दूरी पर से पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। यह साइज में काफी छोटा है, इसलिए इससे पृथ्वी को किसी तरह का खतरा नहीं बताया गया है, और न ही इसके टकराने की संभावना जताई गई है। 

एस्टरॉयड 2023 MU (Asteroid 2023 MU) भी अगले 24 घंटों में धरती के नजदीक होगा। यह 170 फीट का एस्टरॉयड है जो कि हवाई जहाज के जितना बड़ा है। यह 7,070,000 किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। नासा के अनुसार 150 फीट या उससे ज्यादा बड़े साइज के एस्टरॉयड से धरती को खतरा हो सकता है। हालांकि एस्टरॉयड 2023 MU से भी इस तरह का खतरा नासा ने नहीं जाहिर किया है। नासा के अनुसार, 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं। नासा इन्हें नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (near earth object) भी कहती है, यानि कि ऐसे खगोलीय पिंड, जो लगातार पृथ्वी के आसपास मंडरा रहे हैं। NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.