1.5 करोड़ साल पुरानी मकड़ी मिली ऑस्‍ट्रेलिया में, आज की मकड़‍ियों से 5 गुना बड़ी, जानें पूरा मामला

ऑस्‍ट्रेलिया में पहले भी मकड़ी के 3 बड़े जीवाश्‍म खोजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 10:20 IST
ख़ास बातें
  • ऑस्‍ट्रेलिया में मिला व‍िशाल मकड़ी का जीवाश्‍म
  • करीब डेढ़ करोड़ साल पहले थी मौजूदगी
  • क्‍यों हो गईं विलुप्‍त, भविष्‍य में चल सकता है पता

वर्तमान में ब्रश-फुटेड ट्रैपडोर मकड़ियों की लगभग 300 प्रजातियां जिंदा हैं।

Photo Credit: @MatthewRMcCurry

ऑस्‍ट्रेलिया में करीब डेढ़ करोड़ साल पुराना एक विशाल 'ट्रैपडोर' मकड़ी (‘trapdoor' spider) का जीवाश्‍म खोजा गया है। यह दुनिया का पहला जीवाश्‍म है, जो ट्रैपडोर मकड़ी के बड़े ब्रश-पैर वाली फैमिली से जुड़ा है। उसे बैरीचेलिडे (Barychelidae) कहा जाता है। बताया गया है कि यह प्रजाति 1 से 1.6 करोड़ साल पहले मियोसीन में रहती थी। खोजे गए जीवाश्‍म को मेगामोनोडॉन्टियम मैक्लुस्की (Megamonodontium mccluskyi) कहा गया है। मकड़ी का नाम इसका सैंपल खोजने वाले डॉ. साइमन मैक्लुस्की के नाम पर रखा गया है।  यह पहली बार नहीं है, जब ऑस्‍ट्रेलिया में मकड़ी के विशाल जीवाश्‍म की खोज हुई है। पहले भी 3 बड़े जीवाश्‍म खोजे जा चुके हैं।  

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के जीवाश्म विज्ञानी डॉ. मैथ्यू मैककरी ने इस खोज को परखा है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर उन्‍होंने यह जानकारी शेयर की है। स्‍टडी को जूलॉजिकल जर्नल में पब्लिश किया गया है।  
 

स्‍टडी कहती है कि मकड़ी का जीवाश्म न्यू साउथ वेल्स के मैकग्राथ्स में पाया गया था। यहां पाई जाने वाले चट्टानों में लौह (iron) की अच्‍छी मात्रा है। बताया गया है कि खोजा गया जीवाश्‍म मौजूदा प्रजाति से 5 गुना बड़ा है। वर्तमान में ब्रश-फुटेड ट्रैपडोर मकड़ियों की लगभग 300 प्रजातियां जिंदा हैं। ये मकड़‍ियां ज्‍यादातर समय अपने बिलों में ही रहती हैं। 

Photo Credit: academic.oup

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि इससे बड़ी मकड़‍ियों के विलुप्‍त होने के बारे में जानकारी मिलेगी। ऑस्‍ट्रेलिया में बड़ी मकड़‍ियों के अबतक 4 जीवाश्‍म मिले हैं। इसका मतलब है कि करोड़ों साल पहले इनकी अच्‍छी तादाद उस इलाके में रही होगी। 
Advertisement

स्‍टडी में यह भी बताया गया है कि इस मकड़ी की सबसे करीबी प्रजाति सिंगापुर के घने और पानी से भरपूर जंगलों में पाई जाती थी। अनुमान है कि ऑस्‍ट्रेलिया से यह वहां के मौसम की वजह से विलुप्‍त हुई होंगी, लेकिन क्‍या कोई अन्‍य कारण भी था। आने वाले दिनों में इससे पर्दा हट सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  2. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.