• होम
  • फ़ोटो
  • Pathaan Collection Day 25 : वीकेंड पर शाहरुख की फ‍िल्‍म की परफॉर्मेंस रही कैसी? जानें

Pathaan Collection Day 25 : वीकेंड पर शाहरुख की फ‍िल्‍म की परफॉर्मेंस रही कैसी? जानें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
  • Pathaan Collection Day 25 : वीकेंड पर शाहरुख की फ‍िल्‍म की परफॉर्मेंस रही कैसी? जानें
    1/7

    Pathaan Collection Day 25 : वीकेंड पर शाहरुख की फ‍िल्‍म की परफॉर्मेंस रही कैसी? जानें

    Pathaan Collection Day 25 : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) के लिए यह वीकेंड काफी महत्‍वपूर्ण है। अगले हफ्ते यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अपना एक महीना पूरा कर लेगी। इस हफ्ते होने वाले कलेक्‍शन से यह काफी हद तक साफ हो जाएगा कि यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान सिनेमाघरों में कितनी बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है। टिकट खिड़की पर इस वक्‍त दो और फ‍िल्‍में, कार्तिक आर्यन की शहजादा और मार्वल की एंट मैन-3 अपना दम दिखा रही हैं। उनके मुकाबले में पठान इस वीकेंड कितनी दमदार रही है? आइए जानते हैं।
  • इस वीकेंड कलेक्‍शन में आई कमी!
    2/7

    इस वीकेंड कलेक्‍शन में आई कमी!

    शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ने पिछले वीकेंड बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कलेक्‍शन किया था। पिछले शनिवार पठान ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 11 करोड़ रुपये से ज्‍यादा जुटाए, जबकि पिछले रविवार को कलेक्‍शन 13 करोड़ रुपये से ऊपर था। लेकिन इस वीकेंड वाले शनिवार को फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में काफी गिरावट देखी गई है। sacnilk की रिपोर्ट सही है तो पठान के लिए यह शन‍िवार बहुत बेहतर साबित नहीं हुआ है।
  • तेजी से कमाए थे 100 और 200 करोड़
    3/7

    तेजी से कमाए थे 100 और 200 करोड़

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स की पठान तमाम विवादों से जूझते हुए 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। टिकट खिड़की पर इस फ‍िल्‍म ने तेज शुरुआत की। पठान ने 100 व 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा कुछ ही दिनों में पार कर लिया था। अपनी रिलीज के 22वें दिन पठान ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये जुटा लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि इस हफ्ते पठान का कलेक्‍शन सुस्‍त पड़ता हुआ दिखाई दिया है।
  • पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन?
    4/7

    पठान का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन?

    यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने शनिवार को भी सोशल मीडिया पर फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन की जानकारी शेयर की। यशराज ने वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन के आंकड़े शेयर किए, जिसके मुताबिक पठान ने ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अबतक 981 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन है। पठान के मेकर्स की कोशिश और उम्‍मीद है कि फ‍िल्‍म जल्‍द से जल्‍द एक हजार करोड़ रुपये दुनियाभर में कमा ले। क्‍या इस वीकेंड के कलेक्‍शन से यह मुमकिन हो पाएगा, यह देखना दिलचस्‍प होगा।
  • हिंदी फ‍िल्‍मों में सबसे ऊपर!
    5/7

    हिंदी फ‍िल्‍मों में सबसे ऊपर!

    पठान सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है, यह दावा यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ओर से किया गया है। इस फ‍िल्‍म ने अपनी कमाई से इसने सीक्रेट सुपरस्‍टार और बजरंगी भाईजान जैसी फ‍िल्‍मों को भी पछाड़ दिया है। अब भारत में यह फ‍िल्‍म 500 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर चुकी है। फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन भी आगे बढ़ रहा है और 981 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
  • शनिवार को कितने कमाए पठान ने?
    6/7

    शनिवार को कितने कमाए पठान ने?

    बात करें फ‍िल्‍म के 25वें दिन के कलेक्‍शन की, तो sacnilk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पठान ने शनिवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 3.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं, यह शुरुआती अनुमान है। आंकड़ों में थोड़ा फेरबदल हो सकता है। गैजेट्स 360 हिंदी इस कलेक्‍शन की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार यानी वीकेंड के लिहाज से यह कलेक्‍शन थोड़ा कम लगता है।
  • भारत में पठान की कुल कमाई कितनी?
    7/7

    भारत में पठान की कुल कमाई कितनी?

    पठान भारत में 500 करोड़ की कमाई को पार कर चुकी है। sacnilk की रिपोर्ट पर गौर किया जाए, तो पठान का भारत में कलेक्‍शन 511.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फ‍िल्‍म के मेकर्स ने शुक्रवार को पठान डे सेलिब्रेट किया था, जिसमें टिकटों के दाम 110 रुपये थे। इस वीकेंड यह फ‍िल्‍म फ्लैट 200 रुपये में देखी जा सकती है। टिकट खिड़की पर शहजादा और एंटमैन-3 भी मौजूद हैं। तीनों ही फ‍िल्‍में दर्शकों को लुभाने की पूरी कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्‍वीरें : यशराज फ‍िल्‍म्‍स की ऑनलाइन गैलरी से।
Comments
 
 

विज्ञापन

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »