Xiaomi ने Mi Notebook के डिज़ाइन का टीज़र किया ज़ारी

Mi Notebook 11 जून को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के जरिए भारत में पेश किया जाएगा। इस इवेंट को आप शाओमी के सोशल मीडिया चैनल और Mi.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जून 2020 16:23 IST
ख़ास बातें
  • 11 जून को लॉन्च होगा Mi Notebook
  • भारतीय ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है मी नोटबुक
  • ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च होगा मी नोटबुक

Mi Notebook होगा भारत में Xiaomi का पहला लैपटॉप

Mi Notebook भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi पहली बार भारत में अपना कोई लैपटॉप लॉन्च करने जा रही है और लॉन्च से पहले कंपनी ने अब इस लैपटॉप से संबंधित टीज़र्स भी ज़ारी करने शुरू कर दिए हैं। कंपनी के लेटेस्ट टीज़र से पता चला है कि मी नोटबुक हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला लैपटॉप होगा। इस टीज़र के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें मी नोटबुक के साथ पतले बेज़ल और बड़ा डिस्प्ले नज़र आ रहा है। आपको बता दें, कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि मी नोटबुक खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जिसका मतलब है कि भारत में लॉन्च होने वाला आगामी लैपटॉप चीन में लॉन्च हुए लैपटॉप में से एक नहीं होगा, मी नोटबुक पूरी तरह से नया मॉडल होगा।

Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर के माध्यम से इस आगामी Mi Notebook की झलक दिखाई है। उन्होंने बताया कि इस लैपटॉप में सर्वाधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा, जो शायद ही आपने कभी देखा ना हो। ट्वीट में साझा किए गए वीडियो में लैपटॉप के सभी एंगल्स से नज़र आ रहा है, डिस्प्ले के चारों ओर काफी पतले बेजल्स दिए गए हैं। लैपटॉप में डिस्प्ले का निचला हिस्सा सबसे मोटा है, जिसमें Mi का लोगो दिया हुआ है। हालांकि, टीज़र वीडियो में लैपटॉप के कीबोर्ड का हिस्सा दिखाई नहीं देता है। मी नोटबुक में पारंपरिक लैपटॉप डिज़ाइन दिया गया है, यह 360 डिग्री hinge या फिर डिटेचेबल डिस्प्ले आदि के साथ नहीं आता।
Advertisement

मी नोटबुक 11 जून को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के जरिए भारत में पेश किया जाएगा। इस इवेंट को आप शाओमी के सोशल मीडिया चैनल और Mi.com पर देख सकते हैं। मनु कुमार जैन ने अपने पुराने ट्वीट में खुलासा किया था कि मी नोटबुक मॉडल को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस लैपटॉप लॉन्च के साथ कंपनी का सामना HP, Apple, Dell और Lenovo जैसे लैपटॉप ब्रांड से होगा।

Mi Notebook के भारतीय वेरिएंट से संबंधित बहुत ही कम जानकारी है, जो फिलहाल सामने आई है। इस टीज़र से लैपटॉप के डिस्प्ले और डिज़ाइन आदि के बारे में ही मालूम चला है, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। शाओमी अपने प्रोडक्ट्स में शानदार हार्डवेयर के साथ आक्रामक कीमत में पेश करने के लिए जानी जाती है। उम्मीद है कि मी नोटबुक में भी ऐसा ही कुछ देखा जाएगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.