नए यूज़र के लिए Windows 10 Home 7,999 और Pro 14,999 रुपये में

विज्ञापन
NDTV Corespondent, अपडेटेड: 31 जुलाई 2015 10:53 IST
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का लेटेस्ट डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 (Windows 10) 190 देशों में उपलब्ध करा दिया गया है। विंडोज 7 (Windows 7), विंडोज 8 (Windows 8) और विंडोज 8.1 (Windows 8.1) के यूज़र्स को तो Windows 10 का अपग्रेड मुफ्त मिलेगा, लेकिन नए यूज़र को इसके लिए पैसा खर्चना होगा। Microsoft ने गुरुवार को भारत में नए यूज़र के लिए विंडोज के दोनों वर्ज़न की कीमत का ऐलान किया। विंडोज 10 होम (Windows 10 Home) और विंडोज 10 प्रो (Windows 10 Pro) क्रमश: 7,999 और 14,999 रुपये में मिलेगा।

Windows 10 Home और Windows 10 Pro SKUs को ऑनलाइन व रिटेल स्टोर से ख़रीदा जा सकता है। यह भारत में Microsoft के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। गौरतलब है कि Microsoft ने जून में ही नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अमेरिकी कीमत का ऐलान किया था। Home एडिशन की बात करें तो भारत और अमेरिका की कीमत में ज्यादा फ़र्क नहीं है। हालांकि भारत में Pro वर्ज़न अमेरिका की तुलना मे ज्यादा महंगा है। अमेरिका में Windows 10 Home की कीमत $119 (करीब 7,600 रुपये) और Windows 10 Pro की कीमत $199 (12,700 रुपये) है।

भारत में Windows 10 Pro Pack की कीमत की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। यह वर्ज़न अमेरिका में $99 (करीब 6,300 रुपये) में उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल करके Windows 10 Home यूज़र Windows 10 Pro में अपग्रेड कर पाएंगे।  

अमेरिका की इस कंपनी ने अपडेट रिलीज के साथ बहुत बड़ा दांव खेला है। इसके जरिए कंपनी विंडोज 8 (Windows 8) की कमियों से निराश हुए कस्टमर्स की शिकायतों को दूर करना चाह रही है। Microsoft ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Windows 7 और Windows 8 के अच्छे फीचर को जगह दी गई है। इसमें कुछ नए फीचर भी होंगे। हालांकि, Windows 10 में कुछ कमियां भी हैं। यह अभी कहीं से भी परफेक्ट ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है।
Advertisement

Microsoft का दावा है कि Windows 10 अब तक का सबसे सुरक्षित (सिक्योर) विंडोज है। कंपनी का कहना है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम एक सर्विस की तरह डिलीवर होगा और यह अपने आप अपडेट होता रहेगा। Windows 10 को Windows का आखिरी वर्ज़न भी बताया जा रहा है। नए विंडोज स्टोर और विंडोज सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट भी बुधवार को ही उपलब्ध करा दिए गए हैं ताकि डेवलपर्स मल्टी-डिवाइस पर इस्तेमाल होने वाले इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ऐप डेवलप कर सकें।
Advertisement

Windows 10 के लॉन्च के मौके पर माक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने कहा, “Windows 10 अब तक का सबसे बेहतरीन विंडोज है। आज से यह 190 देशों में मुफ्त अपग्रेड के लिए उपलब्ध होगा। साथ में नए पीसी और टैबलेट के साथ भी आएगा। यह ज्यादा पर्सनल और प्रोडक्टिव है। यह ज्यादा सुरक्षित और सिक्योर है। इसे इस्तेमाल करना भी बेहद ही आसान होगा और यह लगातार अपडेट होता रहेगा। भारत में करीब 1500 रिटेल स्टोर कंज्यूमर को Windows 10 में अपग्रेड करने में मदद करेंगे।”
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.