माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को जारी करेगी विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 जून 2016 13:00 IST
माइक्रोसॉफ्ट 2 अगस्त को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी कर सकती है। बुधवार को कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभी जिन डिवाइस में विंडोज़ 10 मौजूद है उनमें 2 अगस्त को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करने की योजना बनाई है। बता दें कि, इसी हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट पर गलती से विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करने की तारीख का खुलासा हो गया था।

विंडोज़ 10 तो पिछले साल 29 जुलाई 2015 को जारी किया गया था। याद रहे कि माइक्रोसॉफ्ट आम विंडोज़ यूज़र को 29 जुलाई तक विंडोज़ 10 पर मुफ्त अपग्रेड का ऑफर दे रही है। विंडोज़ 10 यू़ज़र के लिए यह अपडेट मुफ्त होगा लेकिन पिछले विंडोज़ वर्जन से अपग्रेड करने वाले यूज़र को इसके लिए 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने होंगे।

कंपनी ने मार्च में अपनी सालाना बिल्ड कॉन्फ्रेंस में विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट का ऐलान किया था। बताया गया था कि अपडेट के बाद विंडोज़ इंक के साथ स्टायलस के इस्तेमाल में सुधार के अलावा एज ब्राउज़र में भी कई जरूरी बदलाव होंगे। इसके अलावा अपडेट से हैलो और कोरटाना में भी कुछ जरूरी सुधार होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि दुनियाभर में करीब 300 मिलियन डिवाइस पर विंडोज़ 10 का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Advertisement

पीसी और टैबलेट के साथ विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट एक्सबॉक्स वन के लिए भी जारी की जाएगी। इसमें कोरटाना, यूनिवर्सल स्टोर और बैकग्राउंड म्यूज़िक जैसे फीचर शामिल होंगे।
Advertisement

पिछले साल विंडोज़ 10 लॉन्च करने के बाद से ही विंडोज़ 10 अपडेट इंस्टॉल करने के लिए जबरदस्ती करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट आलोचना का शिकार होती रही है। इसी हफ्ते खबर आई थी कि कंपनी को बिना अनुमति कंप्यूटर पर विडोज़ 10 अपडेट करने के लिए कैलिफोर्निया की एक महिला को करीब 7 लाख रुपये हर्जाने के तौर पर देना पड़ा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , microsoft, windows 10, windows 10 update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.