Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में Samsung Galaxy Book 6 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इस लैपटॉप सीरीज में Samsung Galaxy Book 6, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 Ultra शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 23:47 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस लैपटॉप सीरीज को पेश किया गया था
  • Samsung Galaxy Book 6 Ultra में 16 इंच WQXGA+ टचस्क्रीन दी गई है
  • इन लैपटॉप्स पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक मिल सकता है

इन लैपटॉप्स की बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी

Photo Credit: Samsung

दक्षिण कोरिया की डिवाइसेज मेकर Samsung ने शुक्रवार को भारत में अपनी नई लैपटॉप सीरीज को लॉन्च किया है। हाल ही में Samsung Galaxy Book 6 सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इस लैपटॉप सीरीज में Samsung Galaxy Book 6, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 Ultra शामिल हैं। 

Samsung Galaxy Book 6 सीरीज के प्राइसेज

इस लैपटॉप सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 Ultra के Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का शुरुआती प्राइस 2,42,990,  Samsung Galaxy Book 6 Pro के 14 इंच की स्क्रीन, Intel Core Ultra 5 Series 3 और 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,78,990 रुपये का है। इन दोनों लैपटॉप को ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy Book 6 के 14 इंच के डिस्प्ले वाले वेरिएंट का 1,27,990 रुपये का है। इस लैपटॉप को सिल्वर और ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। इन लैपटॉप्स पर बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। सैमसंग की ओर से 5,000 रुपये तक के कैशबैक या 24 महीने की इंटरेस्ट-फ्री EMI की पेशकश की जा रही है। इन लैपटॉप्स की बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

Samsung Galaxy Book 6 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

इस सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 Ultra में 16 इंच WQXGA+ (2,880 x 1,800 पिक्सल्स) AMOLED टचस्क्रीन 1,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra X7 Series 3 Evo Edition तक प्रोसेसर Nvidia GeForce 5070 GPU के साथ है। यह Windows 11 Home पर चलता है। इस लैपटॉप में 2 मेगापिक्सल का फुल HD वेबकैम है। Samsung Galaxy Book 6 Ultra की 80.2 Wh की बैटरी 140 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Book 6 Pro में 16 इंच तक की AMOLED टचस्क्रीन है। इसमें Intel Core Ultra X7 Series 3 Evo Edition तक प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप के 16 इंच वाले वेरिएंट में 78.07 Wh और 14 इंच की स्क्रीन वाले वेरिएंट में 67.18 Wh की बैटरी है। इस सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 में 14 और 16 इंच की स्क्रीन वाले दो वेरिएंट्स टचस्क्रीन और नॉन-टचस्क्रीन के विकल्प के साथ हैं। इसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 तक प्रोसेसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.