Redmi Book 16 2025 लैपटॉप में होगी 19 घंटे की बैटरी, यह धांसू प्रोसेसर! दिखा टीजर

Redmi Book 16 2025 में लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा।

Redmi Book 16 2025 लैपटॉप में होगी 19 घंटे की बैटरी, यह धांसू प्रोसेसर! दिखा टीजर

Photo Credit: ITHome

Redmi Book 16 2025 लैपटॉप में 19 घंटे का धांसू बैटरी बैकअप देखने को मिलेगा।

ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 19 घंटे का धांसू बैटरी बैकअप देखने को मिलेगा।
  • इसमें लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा।
  • Redmi Book 16 2025 का लॉन्च 1 जनवरी को होना है।
विज्ञापन
Redmi ने अपना नया Redmi Book 16 2025 लैपटॉप टीज कर दिया है। यह कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर भी किया जा सकेगा। कंपनी इस डिवाइस को Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन के साथ पेश करेगी। Redmi Book 16 2025 का लॉन्च 1 जनवरी को होना है। कंपनी ने इसके लुक और खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। लैपटॉप में 19 घंटे का धांसू बैटरी बैकअप देखने को मिलेगा। इसमें लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा। साथ ही कई और आकर्षक फीचर्स आने की संभावना है। आइए जानते हैं टीजर में क्या डिटेल्स निकल कर सामने आते हैं। 

Redmi Book 16 2025 नोटबुक को अब कंपनी ने अधिकारिक रूप से मेन स्पेसिफिकेशंस के साथ टीज कर दिया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ITHome के अनुसार, यह Xiaomi के HyperOS 2 पर रन करेगा। साथ ही Xiaomi Pengpai Zhilian ईकोसिस्टम से भी यह इंटीग्रेट कर सकता है। इससे यह Xiaomi स्मार्ट डिवाइसेज के साथ भी कम्पैटिबल बन जाता है। 

Redmi Book 16 2025 के आकर्षक फीचर्स में कंपनी ने इसके अंदर 19 घंटे से भी ज्यादा का बैटरी बैकअप होने की बात कही है। टीजर के मुताबिक यह 19.05 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आने वाला है। नोटबुक में AI फीचर्स का सपोर्ट भी होगा। इसमें लेटेस्ट Intel Core प्रोसेसर होगा। 

Redmi Book 16 2024 के स्पेसिफिकेशंस के आधार पर इसके अन्य स्पेक्स का अंदाजा मिल सकता है। Redmi Book 16 2024 में 16 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह लैपटॉप मेटल बॉडी में आता है और वजन में हल्का है। इसमें i5-13500H चिपसेट दिया गया है और 16GB LPDDR5-6400 RAM मिलती है। स्टोरेज के लिए यह 1TB तक स्पेस को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 72Wh की बैटरी दी गई है। 

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Thunderbolt 4, USB-A पोर्ट्स, HDMI, और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल जाता है। इसके साथ 100W GaN एडेप्टर फास्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में टेस्ला की एंट्री से पहले इम्पोर्ट ड्यूटी घटा सकती है सरकार
  2. टल गया खतरा? 300 फीट चौड़े एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना पर NASA की नई रिपोर्ट
  3. 27 इंच बड़ी स्क्रीन, 520Hz रिफ्रेश के साथ ViewSonic गेमिंग मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Xiaomi 15 Ultra फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, मिलेगा अबतक का सबसे धांसू क्वाड कैमरा सेटअप!
  5. Apple का पहला फोल्डेबल फोन होगा हाइब्रिड डिवाइस! हुआ नया खुलासा
  6. iQOO 15 Pro पहली बार हुआ लीक, 2K डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, घांसू कैमरा से होगा लैस!
  7. JBL Flip 7 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर 14 घंटे की बैटरी, IP68 रेटिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 3 करोड़ साल पुरानी खोपड़ी ने खोला 'भयानक शिकारी' का इतिहास!
  9. 30 हजार में आने वाले AC, Amazon पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Jio लाई भारत-पाक मैच के लिए धांसू प्लान, 84 दिन वैलिडिटी, डेली 2GB, Jiohotstar फ्री सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »