Realme Book लैपटॉप और Realme Pad आज होंगे लॉन्च, यहां देखे लाइवस्ट्रीम

हाल ही में रियलमी के सीईओ माधव सेठ द्वारा एक फोटो शेयर की गई थी जिसमें GT का ‘T' लैपटॉप और टैबलेट के रूप में स्थित थे। इससे साफ होता है कि कंपनी आज अपना पहला लैपटॉप और टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इन दोनों आगामी डिवाइस के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जून 2021 10:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme Book का डिज़ाइन MacBook से प्रेरित हो सकता है
  • Realme Pad में मिल सकते हैं पतले किनारे
  • Realme GT 5G फोन को आज लॉन्च किया जाएगा
Realme Book लैपटॉप और Realme Pad को आज को आज Realme GT 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाना है। पिछले दिनों ही Realme इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने जानकारी दी थी कि कंपनी कई नई प्रोडक्ट कैटेगरी पर काम कर रही है, जिसका खुलासा 15 जून को आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने GT के साथ एक टीज़र तस्वीर साझा की थी, जिसमें  ‘T' को ध्यान से देखा जाए तो एक लैपटॉप और उसके ऊपर टैबलेट को देखा जा सकता है। नए लैपटॉप व टैबलेट के साथ Realme GT 5G फोन को आज लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme का ग्लोबल लॉन्च इवेंट आज 15 जून को शाम 5.30 (IST) बजे शुरू किया जाएगा। इस इवेंट को आप कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसके अलावा ऊपर इम्बेड वीडियो में भी इसका लाइवस्ट्रीम देखा जा सकता है। जैसे कि हमने बताया हाल ही में Realme इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट कर लिखा था, "हम कुछ नई प्रोडक्ट कैटेगरी पर काम कर रहे हैं। #realmeGT Global Launch में एक नए सरप्राइज़ के लिए तैयार रहें! मुझे पता है कि आप सबने इसका अंदाजा लगा लिया है। आप अपने जवाबों के साथ रिप्लाई करें।" ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की गई थी जिसमें GT का ‘T' लैपटॉप और टैबलेट के रूप में स्थित थे। इससे साफ होता है कि कंपनी आज अपना पहला लैपटॉप और टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इन दोनों आगामी डिवाइस के बारे में विस्तार से।

Realme Book लैपटॉप की कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीरों से पता चल रहा था कि इसका मॉडल MacBook के डिजाइन से प्रेरित लग रहा है। ऐसा कहा गया है कि इसमें एल्यूमीनियम बॉडी और 3.2 एस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले होगी। बॉटम साइड में स्पीकर ग्रिल दी जा सकती हैं और वायु प्रवाह के लिए इसमें होल भी दिए गए हैं। स्क्रीन के चारों और स्लिम बेजल हैं और बॉटम पर Realme logo होगा।

वहीं Realme Pad की बात करें, तो लीक तस्वीरों से पता चलता है कि यह काफी स्लिम होगा। यह iPad Pro की तरह किनारों पर से बहुत शार्प होगा और कैमरा मॉड्यूल में हल्का बम्प होगा। Realme Pad को लेकर हाल ही में रियलमी के सीएमओ ने ट्विटर के माध्यम से फैन्स से सवाल किया था कि नए रियलमी टैबलेट का नाम क्या होना चाहिए Realme Pad या फिर Realme Tab। प्रतीत हो रहा है कि कंपनी इसका नाम रियलमी पैड रख सकती है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Book, Realme Pad, Realme GT 5G, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.