9,999 रुपये वाले 14.1 इंच विंडोज 10 लैपटॉप का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 07:20 IST
आज की तारीख में आपको 15,000 रुपये से कम के बजट में कई लैपटॉप मिल जाएंगे जिन्हें इंटरनेट और कुछ छोटे-मोटे काम के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। अगर आपको घर पर दूसरा कंप्यूटर चाहिए तो यह अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

इनमें से ज्यादा लैपटॉप स्पेसिफिकेशन के मामले में एक तय पैटर्न को फॉलो करते हैं। इनमें मुख्य अंतर डिजाइन का होता है। डिस्प्ले आम तौर पर 11.6 इंच के होते हैं, हालांकि 14 इंच वाले मॉडल भी उपलब्ध हैं। हालांकि, अब तक 10,000 रुपये से कम में 14 इंच का एक भी विंडोज 10 लैपटॉप नहीं था।
Advertisement

हैदराबाद की कंपनी आरडीपी ने हाल ही में अपना पहला कंज्यूमर लैपटॉप लॉन्च किया था। इसे थिनबुक (1430) का नाम दिया गया है और इसकी कीमत 9,999 रुपये है। लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन इस सेगमेंट वाले ही हैं, हालांकि यह 14.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। प्रोडक्टिविटी के लिहाज से यह बेहतरीन हार्डवेयर फ़ीचर है। कागज़ी तौर पर यह लैपटॉप बेहतरीन विकल्प नज़र आता है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस रिव्यू के दौरान बाद ही चल पाएगी।

आरडीपी थिनबुक डिज़ाइन और बिल्ड
Advertisement
आरडीपी थिनबुक कम कीमत वाले लैपटॉप की भूमिका सही तौर पर निभाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि प्रोडक्ट कहीं से सस्ता लगता है। सच तो यह है कि बजट के हिसाब से कंपनी ने इसके बिल्ड पर अच्छा काम किया है। प्लास्टिक की फिटिंग और फिनिश अच्छी है। इस कारण से डिवाइस को मजबूती मिलती है। इसके डाइमेंशन अल्ट्राबुक वाले ही हैं। सबसे मोटा हिस्सा 20 मिलीमीटर का है और वज़न करीब 1.4 किलोग्राम है।
 

14.1 इंच का डिस्प्ले 1366x768 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला है। इसका कलर रीप्रोडक्शन ठीक-ठाक है। ग्लॉसी पैनल के कारण कई बार आपको रिफ्लेक्शन का सामना करना पड़ेगा जो परेशान करने वाला हो सकता है। वर्टिकल व्यूइंग एंगल खराब हैं, लेकिन हॉरिजॉन्टल व्यूइंग एंगल इतने खराब नहीं हैं। डिस्प्ले वाला हिस्सा ज्यादा मजबूत नहीं लगता। इसे हल्का सा छूने पर भी डिस्प्ले हिलने लगता है। अगर आप कार में ड्राइव के दौरान इस लैपटॉप को इस्तेमाल करते हैं तो बार-बार स्क्रीन के हिलने की समस्या हो सकती है। ब्राइटनेस ठीक-ठाक है। हालांकि, कीबोर्ड में ब्राइटनेस कंट्रोल के लिए शॉर्टकट नहीं मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें यूएसबी 3.0, यूएसबी 2.0, मिनी-एचडीएमआई, हेडफोन सॉकेट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक चार्ज़र सॉकेट मौजूद हैं। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट अच्छी बात है, लेकिन हम चाहते थे कि कंपनी को फुल-साइज़ वाला एसडी कार्ड स्लॉट देना चाहिए था। निचले वाले पैनल पर हाथ रखने वाले हिस्से में उपयुक्त जगह है और इसमें एक ट्रैकपैड भी मौजूद है। वैसे ट्रैकिंग परफॉर्मेंस कहीं से भी अच्छी नहीं है, क्योंकि सतह स्मूथ नहीं है। ट्रैकपेड के साथ लगे बटन आसानी से नहीं दबते, उन्हें इस्तेमाल में लाने के लिए ज्यादा दबाव से दबाना होगा।
Advertisement
 

चिकलेट बटन के बीच उपयुक्त जगह दी गई है, लेकिन कीबोर्ड एरिया में कुछ डिग्री का घुमाव है। इसका एहसास आपको टाइपिंग के दौरान होगा। हमें एहसास हुआ है कि इसके कीज़ टाइपिंग के लिए उपयुक्त नहीं हैं। कीबोर्ड के ऊपरी हिस्से में आपको पावर, कैप्स लॉक और नंबर लॉक के लिए एलईडी स्टेटस नज़र आएंगे। इसके बाद माइक्रोफोन के लिए दो छेद दिए गए हैं।

स्टीरियो स्पीकर निचले हिस्से में दिए गए हैं और नीचे की तरफ ही आउटपुट देते हैं। निचले हिस्से को पूरी तरह से सील रखा गया है और हवा बाहर फेंकने के लिए कोई छेद भी नहीं है। थिनबुक का लिड पीछे की तरफ 180 डिग्री तक मुड़ता है। लैपटॉप 12.5 वॉट के पावर एडप्टर के साथ आता है जो आम स्मार्टफोन के साथ आने वाले चार्ज़र से थोड़ा ही बड़ा है।
Advertisement

आरडीपी थिनबुक स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
आरडीपी ने इस लैपटॉप में सक्षम इंटल एटम एक्स5-ज़ेड8300 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह प्रोसेसर हमें नोशन इंक एबल 10 में भी देखने को मिला था। यह क्वाड-कोर चिप आम तौर पर 1.4 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर चलता है और ज़रूरत पड़ने पर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड हासिल करने में भी सक्षम है। इसे ऐसे फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बनाया गया है कि इसे कूलिंग करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
 

इस सेगमेंट के अन्य लैपटॉप की तरह आपको 2 जीबी रैम, 32 जीबी ईएमएमसी फ्लैश स्टोरेज, वाई-फाई बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.0 मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। इस लैपटॉप में वीजीए वेबकैम भी है जिसकी क्वालिटी बेहद ही औसत है।

थिंकबुक 32-बिट विंडोज 10 पर चलता है। वैसे, कंपनी इस लैपटॉप का डॉस वर्ज़न 8,999 रुपये में बेच रही है। इस लैपटॉप में पहले से कोई बेकार के ऐप्स नहीं इंस्टॉल हैं। आपको सिर्फ विंडोज के साथ आम तौर आने वाले ऐप ही मिलेंगे।

आरडीपी थिंकबुक परफॉर्मेंस
विंडोज की आम परफॉर्मेंस को संतोषजनक कहा जा सकता है, शानदार तो बिल्कुल ही नहीं। कई बार रीसाइज़ और स्क्रीन पर विंडोज को इधर-उधर करने जैसे बेसिक काम में भी सिस्टम धीमा पड़ गया। हमें रिव्यू के लिए जो यूनिट मिला था कि वह थोड़ा अटपटे अंदाज में काम कर रहा था। उदाहरण के तौर पर, स्टार्ट मेन्यू और सर्च बॉक्स कई बार अपने आप ही काम करना बंद कर देते थे। हमारे पास सिस्टम को रीबूट करने के लिए अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता था। कई बार किसी फाइल को कॉपी करने के दौरान यूएसबी पोर्ट और हार्ड ड्राइव के बीच कनेक्शन टूट जाता था।

दूसरी तरफ, सिस्टम बेहद ही तेजी से स्टार्ट हुआ। आपने पावर बटन दबाया और चंद सेकेंड में लैपटॉप आपकी सेवा में हाज़िर।
 

कमज़ोर परफॉर्मेंस बेंचमार्क नतीजों में भी नज़र आते हैं। अलग-अलग किस्म के टेस्ट के स्कोर बेहद ही औसत थे।

ट्रैकपैड कई बार आपको परेशान कर देगा। क्योंकि कर्सर कई बार अपने आप स्क्रीन पर जंप होने लगता है, ख़ासकर जब आप लेफ्ट माउस बटन को इस्तेमाल करते हैं या किसी चीज़ को सेलेक्ट करने के लिए ड्रैग करते हैं। डिस्प्ले कहीं से भी वीडियो देखने के लिए बुरा नहीं है। हालांकि, टेक्स्ट आपस में बहुत ज्यादा चिपके हुए नज़र आते हैं जो पढ़ने के लिए बेहतरीन नहीं है।

स्पीकर से ठीक-ठाक आवाज़ आ जाती है, लेकिन ऑडियो क्वालिटी औसत से कम है। हाई वॉल्यूम पर आवाज बहुत ही तीखी और पतली हो जाती है। इसके अलावा हमारे रिव्यू यूनिट में दायीं तरफ वाले स्पीकर में बायीं तरफ से वाले ज्यादा आवाज़ आ रही थी। इस कारण से आवाज़ सुनने का अनुभव थोड़ा अजीब सा था।

आरडीपी ने थिनबुक के साथ 8 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया है, जो संभव है। पीसी मार्क 8 की बैटरी टेस्ट में बैटरी 7 घंटे 57 मिनट तक चली जो दावे के आसपास ही है।

हमारा फैसला
9,999 रुपये वाला आरडीपी थिनबुक सस्ते दाम में आपको बड़े डिस्प्ले वाले लैपटॉप का अनुभव देता है। यह एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है। हालांकि, प्रोडक्ट में कई तरह के समझौते किए गए हैं। लेकिन सच यह भी है कि पहली कोशिश में यह बुरा प्रोडक्ट नहीं है। बिल्ड और फिनिश अच्छी है। डिवाइस काफी पतला और हल्का है। डिस्प्ले ठीक-ठाक है। आप 4के मीडिया प्लेबैक का लुत्फ उठा पाएंगे और साथ में छोटे-मोटे काम भी कर सकेंगे।
 

आरडीपी की योजना थिनबुक के पावरफुल वेरिएंट लॉन्च करने की है। आने वाले समय में कंपनी अपने लैपटॉप को बनाने का काम भारत में ही करेगी जिससे कीमत और कम होने की संभावना है। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य वाले वर्ज़न में इस मॉडल की कमियों को दूर किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, हम बेहतर ट्रैकपैड चाहेंगे क्योंकि कई बार हमारे पास माउस नहीं मौजूद रहता है। इसके अलावा इंटरनल फ्लैश स्टोरेज में ज्यादा बेहतर पढ़ने और राइट करने की स्पीड होनी चाहिए। इसका असर विंडोज की परफॉर्मेंस पर पड़ेगा।

यह तो साफ है कि आरडीपी थिनबुक ने इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है। हम इस सेगमेंट में और कंपनियों द्वारा प्रोडक्ट लॉन्च किए जाने की उम्मीद करते हैं। अगर इस प्रोडक्ट को बनाए जाने के मकसद को ध्यान में रखा जाए तो हमें लगता है कि थिनबुक में बहुत क्षमता है और यह सस्ता पीसी खरीदने की इच्छा रखने वाले यूज़र के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
 
कीमतः 9,999 रुपये

खूबियां
स्लिम डिजाइन और अच्छी बिल्ड क्वालिटी
किफायती
अच्छी बैटरी लाइफ
विंडोज 10 से लैस
वीडियो प्लेबैक के लिए अच्छा डिस्प्ले

कमियां
कमज़ोर रीड/राइट स्पीड
ट्रैकपैड और कीबोर्ड में सुधार की गुंजाइश
विंडोज परफॉर्मेंस में कमियां

रेटिंग (5 में)
डिज़ाइनः 3.5
डिस्प्ले: 3.5
परफॉर्मेंस: 2.5
सॉफ्टवेयर: 4
वैल्यू फॉर मनी: 4
औसत: 3.5
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.