Portronics Toad Ergo 4: दाम में Rs 899, लेकिन फीचर्स में लोडेड! एक साथ 3 डिवाइस से हो सकता है कनेक्ट

Portronics Toad Ergo 4 में कंपनी ने एर्गोनोमिक डिजाइन दिया है जो नेचुरल हैंडशेक ग्रिप के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इससे हथेली को मोड़ने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे मांसपेशियों में जोर भी कम पड़ता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 12:10 IST
ख़ास बातें
  • ट्रिपल-मोड कनेक्टिविटी के जरिए एक साथ 3 डिवाइस को कर सकते हैं कनेक्ट
  • इसमें डुअल Bluetooth 5.3 और 2.4GHz USB डॉन्गल का सपोर्ट दिया गया है
  • 10 मीटर तक का स्टेबल वायरलैस रेंज देने का दावा करता है वायरलेस माउस

Portronics Toad Ergo 4 की कीमत 899 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में अपना नया वायरलेस माउस Toad Ergo 4 लॉन्च कर दिया है जो खास तौर पर लंबे वर्क सेशन्स के दौरान हाथ और कलाई के दर्द को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह नया माउस प्रोफेशनल्स, क्रिएटिव्स और कैजुअल यूजर्स, सभी के लिए बनाया गया है। इस माउस की सबसे खास बात है इसका ट्रिपल-मोड कनेक्टिविटी सिस्टम, जिसके जरिए यूजर्स एक साथ तीन डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं।

Portronics Toad Ergo 4 की कीमत 899 रुपये रखी गई है और यह White कलर में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इसे Portronics.com, Amazon, Flipkart और मुख्य ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। माउस पर 12 महीने की वारंटी दी जा रही है।

Portronics Toad Ergo 4 में कंपनी ने एर्गोनोमिक डिजाइन दिया है जो नेचुरल हैंडशेक ग्रिप के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इससे हथेली को मोड़ने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे मांसपेशियों में जोर भी कम पड़ता है। इसका राइट-हैंड डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हाथों में थकान को कम करने का दावा करता है। Portronics का कहना है कि यह डिजाइन खास तौर पर वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा।

इस माउस की सबसे खास बात है इसका Triple-Mode Connectivity सिस्टम। यूजर्स एक साथ तीन डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं, जिसमें डुअल Bluetooth 5.3 और 2.4GHz USB डॉन्गल का सपोर्ट दिया गया है। यह Windows, Mac और Android डिवाइस पर काम करता है। इससे यूजर्स को बार-बार पेयरिंग की झंझट से छुटकारा मिलता है और वे आसानी से लैपटॉप, डेस्कटॉप और टैबलेट के बीच स्विच कर सकते हैं।

Toad Ergo 4 में बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी दी गई है जिसे Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलेगी। माउस 10 मीटर तक का स्टेबल वायरलैस रेंज दे सकता है।

Advertisement

प्रिसिशन कंट्रोल के लिए इसमें एडजस्टेबल DPI लेवल्स दिए गए हैं जो 4000 DPI तक जाते हैं। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से 800, 1600, 2400, और 4000 DPI मोड चुन सकते हैं। डिजाइनिंग कर रहे हों, गेमिंग कर रहे हों या Excel में काम, सेंसिटिविटी को टास्क के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।

माउस में 6 बटन दिए गए हैं जिनमें DPI स्विच, स्क्रॉल व्हील, लेफ्ट-राइट क्लिक और फॉर्वर्ड-बैक बटन शामिल हैं। इससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है और Chrome, Excel या Photoshop जैसे ऐप्स में काम तेजी से किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार, एडवांस्ड ऑप्टिकल सेंसर और 2.4G वायरलेस टेक्नोलॉजी के साथ Toad Ergo 4 स्मूथ और लैग-फ्री ट्रैकिंग देने का दावा करता है और ज्यादातर सतहों पर सटीक काम कर सकता है, जिससे यह रोजमर्रा के काम और हल्के गेमिंग के लिए भरोसेमंद साबित हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  5. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  8. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  9. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  10. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.