Lenovo ने MWC में पेश किया ट्रांसपेरेंट ThinkBook लैपटॉप कॉन्सेप्ट 

कंपनी ने बताया कि ThinkBook ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप कॉन्सेप्ट 17.3 इंच माइक्रो-LED ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाला पहला लैपटॉप है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by Akash Dutta, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • यह 17.3 इंच माइक्रो-LED ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाला पहला लैपटॉप है
  • इसके बिक्री के लिए जल्द उपलब्ध होने की संभावना कम है
  • इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 1,000 निट्स की है

कंपनी ने ThinkPad और ThinkBook बिजनेस लैपटॉप्स भी लॉन्च किए हैं

पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Lenovo ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में ट्रांसपेरेंट स्क्रीन वाले लैपटॉप का प्रोटोटाइप पेश किया है। कंपनी के ThinkBook ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप कॉन्सेप्ट में 17.3 इंच माइक्रो LED ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले है। इस कॉन्सेप्ट लैपटॉप के अलावा कंपनी ने ThinkPad और ThinkBook बिजनेस लैपटॉप्स भी पेश किए हैं। 

कंपनी ने बताया कि ThinkBook ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले लैपटॉप कॉन्सेप्ट 17.3 इंच माइक्रो-LED ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाला पहला लैपटॉप है। इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 1,000 निट्स की है। इसमें ट्रांसपेरेंट कीबोर्ड एरिया दिया गया है जो टास्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है।  इस लैपटॉप पर यूजर्स कीबोर्ड और ड्रॉइंग बोर्ड के बीच एक सपोर्टेड पेन के साथ स्विच कर सकेंगे। Lenovo ने बताया है कि यह लैपटॉप एक 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' है। इसके बिक्री के लिए जल्द उपलब्ध होने की संभावना कम है। 

Lenovo ThinkPad T14 Gen 5 और ThinkPad T14s Gen 5 को Luna Grey और Eclipse Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। ThinkPad T16 Gen 3 और ThinkPad X12 Detachable Gen 2 को Eclipse Black कलर में खरीदा जा सकेगा। Lenovo ThinkPad T14 Gen 5 और ThinkPad T16 Gen 3 में 64 GB DDR5 RAM और 2 TB तक SSD स्टोरेज है। ये विंडोज 11 प्रो पर चलते हैं। इनमें Intel के Ultra Core प्रोसेसर और Intel vPro और Intel Arc ग्राफिक्स दिए गए हैं।  ThinkPad T14 Gen 5 लैपटॉप AMD Ryzen 8040 CPU के साथ भी उपलब्ध है। 

कंपनी के ThinkPad T14 Gen 5 में 14 इंच 2.8K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ThinkPad T16 Gen 3 में 16 इंच OLED डिस्प्ले 4K रिजॉल्यूशन के साथ है। इन लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ डुअल स्पीकर्स और डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं। ThinkPad T14 Gen 5 में 52.5 Whr और ThinkPad T16 Gen 3 में 86 Whr की बैटरी है। इन दोनों लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए कीबोर्ड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Lenovo ThinkPad T14 Gen 5 का साइज 315.9 x 223.7 x 17.7 mm और भार लगभग 1.30 किलोग्राम और ThinkPad T16 Gen 3 का साइज 359.7 x 251.7 x 23.5 mm और भार लगभग 1.63 किलोग्राम है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.