Motorola की भारत में जल्द लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

मोटोरोला की पेरेंट कंपनी Lenovo के पास लैपटॉप्स की बड़ी रेंज मौजूद है। भारत के लैपटॉप मार्केट में इसकी बड़ी हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 21:42 IST
ख़ास बातें
  • भारत में स्मार्टफोन बिक्री करने वाली यह कंपनी जल्द लैपटॉप भी लॉन्च करेगी
  • इससे Apple, HP और Dell जैसी कंपनियों के लिए कॉम्पिटििशन बढ़ जाएगा
  • मोटोरोला की पेरेंट कंपनी Lenovo के पास लैपटॉप्स की बड़ी रेंज मौजूद है

आगामी सप्ताहों में कंपनी के लैपटॉप्स के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है

डिवाइसेज बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Motorola ने देश में अपने प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बनाई है। भारत में स्मार्टफोन्स की बिक्री करने वाली यह कंपनी जल्द ही लैपटॉप भी लॉन्च करेगी। इससे Apple, HP और Dell जैसी इस मार्केट की प्रमुख कंपनियों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। 

ई-कॉमर्स साइट Flipkart के ऐप पर दिए गए एक बैनर में मोटोरोला के लैपटॉप के जल्द लॉन्च का संकेत दिया गया है। इस बैनर की टैगलाइन है 'ए न्यू वर्ल्ड ऑफ लैपटॉप्स। अनवेलिंग सून।' इसके साथ मोटोरोला का लोगो भी है। हालांकि, कंपनी ने अपने लैपटॉप्स के मॉडल, प्राइस रेंज और लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की है। लैपटॉप के सेगमेंट में मोटोरोला के आने से इस मार्केट की मौजूदा कंपनियों के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ जाएगा। एपल, Samsung और Infinix जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के पोर्टफोलियो में लैपटॉप भी शामिल हैं। मोटोरोला की पेरेंट कंपनी Lenovo के पास लैपटॉप्स की बड़ी रेंज मौजूद है। 
Advertisement

आगामी सप्ताहों में मोटोरोला के लैपटॉप्स के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। इस महीने की शुरुआत में मोटोरोला ने भारत में Edge 60 Fusion को लॉन्च किया। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Edge 50 Fusion की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 24,999 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट के जरिए 9 अप्रैल से होगी। इसे Pantone Amazonite, Pantone Slipstream और Pantone Zephyr कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.7 इंच 1.5K (1,220 x 2,712 पिक्सल) कर्व्ड pOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Pantone Validated True Colour सर्टिफिकेशन के साथ SGS लो ब्लू लाइट है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह  Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसके लिए तीन वर्ष के Android OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.