Flipkart Big Billion Days Sale 2022 : Rs 1 लाख 13 हजार वाला Apple MacBook Air (M1) केवल 69 हजार 490 में!

MacBook Air M1 में 13.3 इंच का IPS Retina डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 2,560x1,600 पिक्सल है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 11:41 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में HD FaceTime कैमरा और एक Touch ID सेंसर है।
  • इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट है।
  • लैपटॉप में बैकलिट मैजिक कीबोर्ड और Force Touch ट्रैकपैड है।

फिलहाल डिवाइस को Flipkart पर 16GB रैम और 256 स्टोरेज मॉडल के लिए 1,12,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। 

Apple MacBook Air (M1) पर त्यौहारी सीजन की सेल में भारी छूट मिल सकती है। Flipkart Big Billion Days Sale 2022 में Apple MacBook Air को टीज किया गया है। सेल शुक्रवार से शुरू हो रही है। एक जाने माने टिप्स्टर ने कथित तौर पर Flipkart app पर MacBook Air (M1) को डिस्काउंटेड प्राइस के साथ स्पॉट किया है। इसके 16GB मॉडल को 70 हजार रुपये से कम प्राइस में सेल में लिस्ट किया जा सकता है। इस लैपटॉप को कंपनी ने 2020 में लॉन्च किया था। इसमें 13.3 इंच रेटिना आईपीएस डिस्प्ले है जिसमें 2,560x1,600 पिक्सल रेजॉल्यूशन है और 400 निट्स की ब्राइटनेस है। 

टिप्स्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) के एक ट्वीट के अनुसार, MacBook Air (M1) का 16GB वेरिएंट Flipkart Big Billion Days Sale 2022 में 69,490 रुपये या इससे भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। वर्तमान में डिवाइस का बेस मॉडल, जिसमें 8GB रैम और 256 स्टोरेज है, Flipkart पर 92,900 रुपये में लिस्टेड है। इस बीच, 16GB रैम और 256 स्टोरेज मॉडल को 1,12,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। 

MacBook Air M1 में 13.3 इंच का IPS Retina डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 2,560x1,600 पिक्सल है। Apple M1 चिप में 8 कोर सीपीयू, 7/8 कोर GPU और 16-कोर Neural Engine है। Apple का दावा है कि यह लैपटॉप 18 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। लैपटॉप 16GB तक रैम और 2TB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

डिवाइस में HD FaceTime कैमरा और एक Touch ID सेंसर है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें तीन-माइक एर्रे और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। लैपटॉप में बैकलिट मैजिक कीबोर्ड और Force Touch ट्रैकपैड है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। 

इसके अलावा, खबर ये भी है कि Flipkart Big Billion Days Sale 2022 में iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 mini और iPhone 11 पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Familiar design
  • P3 colour gamut display
  • Excellent performance
  • Runs cool and quiet
  • Very good battery life
  • Bad
  • Low-resolution webcam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Apple M1

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

512GB

वज़न

1.29 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  5. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.