हिंदी टाइपिंग पसंद करने वालों के लिए Logitech लाई हिंदी कीबोर्ड, जानिए कीमत

अगर आप हिंदी में टाइपिंग के शौकीन हैं या मातृभाषा हिंदी का प्रोफेशनली भी इस्तेमाल करते हैं, तो अब बाज़ार में खास तौर से हिंदी कीबोर्ड भी बिकेंगे।

हिंदी टाइपिंग पसंद करने वालों के लिए Logitech लाई हिंदी कीबोर्ड, जानिए कीमत
ख़ास बातें
  • कम्प्यूटर और मोबाइल एक्सेसरीज़ बनाने वाली कंपनी Logitech की नई मुहिम
  • कंपनी ने Logitech K120 और Logitech MK235 हिंदी कीबोर्ड लॉन्च किए
  • 15 अप्रैल से बिक्री के लिए जारी कर दिए जाएंगे नए हिंदी कीबोर्ड
विज्ञापन
अगर आप हिंदी में टाइपिंग के शौकीन हैं या मातृभाषा हिंदी का प्रोफेशनली भी इस्तेमाल करते हैं, तो अब बाज़ार में खास तौर से हिंदी कीबोर्ड भी बिकेंगे। कम्प्यूटर और मोबाइल एक्सेसरीज़ बनाने वाली कंपनी Logitech ने शुक्रवार को नए कीबोर्ड लॉन्च किए हैं। कंपनी ने वायर के साथ Logitech K120 और Logitech MK235 वायरलेस हिंदी कीबोर्ड उतारे हैं। यानी, दोनों ही हिंदी कीबोर्ड हैं।

डिजी भारत कैंपेन के तहत कंपनी ने खास तौर से हिंदी कीबोर्ड से यूज़र का ध्यान खींचने की कोशिश की है। लॉन्च के साथ Logitech ने बताया, हमारा लक्ष्य 40 करोड़ हिंदी बोलने वालों को साथ लाना है। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत हम यह लेकर आए हैं।''

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो देवनागरी Logitech K120 की कीमत 695 रुपये है, जो 3 साल की वारंटी के साथ आता है। दूसरा कीबोर्ड Logitech MK235 वायरलेस है, जो माउस के साथ आता है। इसकी कीमत 1,995 रुपये है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है। दोनों कीबोर्ड 15 अप्रैल से अमेज़न इंडिया पर बिकने शुरू हो जाएंगे।

कार्यक्रम में Logitech के मैनेजिंग डायरेक्टर (भारत व SWA) सुमंत दत्ता ने बताया, हमें गर्व है कि डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत हम ऐसा उत्पाद लेकर आए हैं जो देश और डिजिटल माध्यमों के बीच पुल साबित होगा। नई तकनीक को अपनाने में भाषा कभी बाधा नहीं बननी चाहिए। इसे ध्यान में रखकर हमने Logitech K120, MK235 कीबोर्ड उतारे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Logitech, Wireless Keyboards, Hindi, Computers, India, PCs, Laptops
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »