Logitech का नया कीबोर्ड एक साथ तीन डिवाइस से हो जाता है कनेक्ट

Logitech का नया कीबोर्ड एक साथ तीन डिवाइस से हो जाता है कनेक्ट
विज्ञापन
लॉजीटेक (Logitech) ने सोमवार को ब्लूटूथ फीचर वाला मल्टी डिवाइस कीबोर्ड के480 (K480) को भारत में लॉन्च किया। यह डिवाइस पिछले साल सितंबर महीने में वर्ल्ड मार्केट में लॉन्च किया गया था। लॉजीटेक के480 (Logitech K480) की कीमत 2,795 रुपये होगी और यह डिवाइस बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्विटरजलैंड की इस कंपनी का कहना है कि Logitech K480 ब्लूटूथ मल्टी-डिवाइस कीबोर्ड अपने किस्म का पहला डेस्क कीबोर्ड है, जिसे एक साथ तीन डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कीबोर्ड को डेस्कटॉप (Windows, Mac या Chrome OS) के अलावा एंड्रॉयड (Android) या iOS टैबलेट और स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। कीबोर्ड को एक साथ तीन ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है।

अलग-अलग इनपुट के बीच स्विच करने के लिए Logitech K480 ब्लूटूथ मल्टी डिवाइस कीबोर्ड में ईजी-स्विच (Easy-Switch) डायल मौजूद है।  इस कीबोर्ड में शॉर्ट कीज (Keys) तो हैं ही, साथ में है एक इंटिग्रेटेड स्टैंड भी दिया गया है। स्टैंड का इस्तेमाल यूज़र टाइपिंग के दौरान स्मार्टफोन और टैबलेट रखने के लिए कर सकते हैं। यह डिवाइस दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

logitech k480_bluetooth_multi_device_keyboard

K480 डिवाइस के भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में Logitech के क्लस्टर कैटगरी मैनेजर अशोक जांगरा ने कहा, "बीतते वक्त के साथ आज के कंज्यूमर की जरूरतें बदल रही हैं, अब मल्टीटास्किंग उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। Logitech K480 के जरिए हम उन कंज्यूमर को बेहतरीन ऑप्शन दे रहे हैं जो एक वक्त में अपनी चाहत के कई डिवाइस और प्लेटफॉर्म के साथ कनेक्ट रहना चाहते हैं। Logitech के इस प्रोडक्ट की खासियत है कि यह कंज्यूमर को सिर्फ एक कीबोर्ड के जरिए कई डिवाइस से कनेक्ट रहने का विकल्प देता है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »