लेनोवो का 'सबसे पतला' 'टू-इन-वन' योगा बुक मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो का 'सबसे पतला' 'टू-इन-वन' योगा बुक मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • योगा बुक को इसी साल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था
  • यह डिवाइस एंड्रॉयड और विंडोज़ दोनों वेरिएंट में आता है
  • लेनोवो ने इसे दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप हाइब्रिड करार दिया है
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में इपने टू-इन-वन योगा बुक को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। इस इवेंट में कंपनी अपने 'सबसे पतले' लैपटॉप को देश में पेश करेगी। याद दिला दें, लेनोवो ने इसी साल आईएफए 2016 में टू-इन-वन योगा बुक लॉन्च किया था। इसे एंड्रॉयड व विंडोज़ दोनों वर्ज़न में लॉन्च किया गया था।

लेनोवो योगा बुक (एंड्रॉयड) की कीमत 499 यूरो (करीब 37,300 रुपये) है और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। वहीं योगा बुक (विंडोज़) की कीमत 599 यूरो (करीब 44,700 रुपये) है और यह विंडोज़ 10 प्रो पर चलता है। अभी तक कंपनी ने स्पष्ट नहीं किया है कि भारत में दोनों वर्ज़न उपलब्ध होंगे या नहीं।

लेनोवो का योगा बुक एक हाइब्रिड डिवाइस है और यह हालो कीबोर्ड व रियल-पेन एक्सेसरी के साथ आता है। हालो कीबोर्ड एक फुल टचस्क्रीनन बैकलिट 'स्लेट जैसा' कीबोर्ड  है जिसमें कोई फिज़िकल बटन नहीं है। यह कीबोर्ड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सॉफ्टवेयर के साथ आता है जिससे यूज़र की टाइपिंग व नेविगेशन आदतों का पता चलता है। वहीं रियल-पेन एक्सेसरी से हालो कीबोर्ड पर एक वास्तविक पेन की तरह कुछ भी लिखा जा सकता है। लेनोवो ने योगाबुक के लॉन्च के समय बताया था कि यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का टू-इन-वन लैपटॉप हाइब्रिड है जिसकी मोटी 9.6 मिलीमीटर और वज़न 690 ग्राम है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो योगा बुक में 10.1 इंच फुल एचडी (1200x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8550 प्रोसेसर व 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिया गया है। इस डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है और इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो है। लेनोवो के इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड  फोकस कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 है। बैटरी 8500 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरIntel Atom x5-Z8550 Processor
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1200x1920 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8500 एमएएच
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely thin and light
  • More comfortable than a Windows tablet
  • Digitiser for artists and students
  • Not too expensive
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Extremely limited connectivity
  • Not suitable as an everyday computer
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरIntel Atom x5-Z8550 Processor
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1200x1920 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  2. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  3. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  4. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  5. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  6. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  7. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  8. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »