Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स

Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में Copilot+ कैपेबिलिटी मिलती है। इसमें Intel Arc ग्राफिक्स गिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2026 15:54 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर है
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में AI से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं
  • इस लैपटॉप में वीडियो कॉल्स के लिए FHD IR कैमरा दिया गया है

इस लैपटॉप की 60 Wh की बैटरी Rapid Charge Boost फीचर को सपोर्ट करती है

Photo Credit: Lenovo

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Lenovo ने भारत में IdeaPad Slim 3 Gen 11 को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 14 इंच और 15 इंच के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलते हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में वीडियो कॉल्स के लिए FHD IR कैमरा दिया गया है। यह Windows 11 पर चलता है। 

Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 का प्राइस

इस लैपटॉप का शुरुआती प्राइस 1,09,900 रुपये का है। लेनोवो इस लैपटॉप के लिए अपनी वेबसाइट के जरिए कस्टमर्स को उनकी जरूरत के अनुसार इसका कन्फिग्रेशन कराने का विकल्प देगी। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 को खरीदने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट  और 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है। इस लैपटॉप को Luna Grey कलर में खरीदा जा सकता है। 

Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस लैपटॉप के लिए 14 इंच और 15 इ के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इनके दोनों डिस्प्ले 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं। Lenovo का दावा है कि स्लिम बेजेल्स की वजह से इस लैपटॉप का डिस्प्ले 90 प्रतिशत की एक्टिव एरिया रेशो की पेशकश करता है। इसे लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra Series 3 दिया गया है। इस लैपटॉप में Copilot+ कैपेबिलिटी मिलती है। इसमें Intel Arc ग्राफिक्स गिया गया है। 

इस लैपटॉप में 16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 में वीडियो कॉल्स के लिए FHD IR कैमरा दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 11 पर चलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, HDMI, USB Type-A पोर्ट, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 की 60 Wh की बैटरी Rapid Charge Boost फीचर को सपोर्ट करती है। लेनोवो का दावा है कि इस लैपटॉप को सिर्फ 15 मिनटों की चार्जिंग के साथ दो घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  2. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  4. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  5. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  6. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  8. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  2. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  3. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  5. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  6. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  7. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  8. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  9. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  10. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.