Intel Compute Stick आपके टीवी को बना देगा Windows कंप्यूटर, कीमत 10,000 से कम

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 7 जुलाई 2015 12:35 IST
इंटेल (Intel) ने भारत में कंप्यूट स्टिक मिनी पीसी (Compute Stick mini-PC) लॉन्च किया है। इस डिवाइस के विंडोज 8.1 (Window 8.1) वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने डिवाइस का दूसरा वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जो उबन्तू पर बेस्ड है। हालांकि, इस वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

दरअसल, इंटेल कंप्यूट स्टिक (Intel Compute Stick) एक मिनी कंप्यूटर है, जिसका इस्तेमाल किसी एचडीएमआई (HDMI) पोर्ट से कनेक्ट करके किया जा सकता है। इसकी पहली झलक CES 2015 में देखने को मिली थी। Windows 8.1 पर बेस्ड Intel Compute Stick में quad-core Intel Atom  प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ इंटेल एचडी ग्राफिक्स (Intel HD Graphics) इंटिग्रेटड है। डिवाइस में 2GB का रैम (RAM) है। डिवाइस 32GB की  
इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Intel Compute Stick में USB 2.0 पोर्ट, वाई-फाई 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 4.0 फीचर हैं। यह किसी टीवी या मॉनीटर से अपने HDMI 1.4a पोर्ट के जरिए कनेक्ट होता है। डिवाइस का लाइनेक्स (Linux) वेरिएंट विंडोज वर्ज़न से काफी मेल खाता है, लेकिन इसमें 8GB की स्टोरेज और 1GB का रैम (RAM) है।
Advertisement

Intel Compute Stick का Windows 8.1 वर्ज़न आईबॉल स्प्लेंडो पीसी ऑन ए स्टिक (iBall Splendo PC-on-a-Stick) के जैसा ही है, जिसे जून में  8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Intel ने अपने प्रोडक्ट के लॉन्च के दौरान इस ओर भी इशारा किया है कि Compute Stick आने वाले समय में iBall के जरिए भी उपलब्ध रहेगा।

Intel Compute Stick के लॉन्च के मौके पर इंटेल साउथ एशिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर राजीव भल्ला ने कहा, "यह गैजेट कंप्यूटिंग को दूसरे लेवल पर ले जाता है और एक छोटे डिवाइस के जरिए बेहतरीन कंप्यूटिंग अनुभव देने की कोशिश करता है। इस शानदार डिवाइस को भारत में लॉन्च करने पर हमें बहुत खुशी है।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.