भारत के PC मार्केट ने बनाया रिकॉर्ड, जुलाई-सितंबर में 49 लाख यूनिट्स की बिक्री

PC के मार्केट में HP का पहला स्थान बरकरार है। हालांकि, तीसरी तिमाही में HP की हिस्सेदारी घटकर 26.6 प्रतिशत की है। कंपनी ने लगभग 13.17 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2025 21:50 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर HP का पहला स्थान बरकरार है
  • Lenovo ने 8.91 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है
  • इस मार्केट में Acer की हिस्सेदारी लगभग15 प्रतिशत की है

इस मार्केट में Acer की हिस्सेदारी लगभग15 प्रतिशत की है

देश में पर्सनल कंप्यूटर (PC) के मार्केट में पिछली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। जुलाई-सितंबर के दौरान 49 लाख PC की सप्लाई हुई है। इसके पीछे फेस्टिव सीजन के दौरान डिस्काउंट की वजह से खरीदारी में बढ़ोतरी एक बड़ा कारण है। इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर HP का पहला स्थान बरकरार है। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सेगमेंट में वर्कस्टेशन की कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14.2 प्रतिशत की सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज की गई है। इसके बाद डेस्कटॉप की बिक्री 11.6 प्रतिशत और नोटबुक्स की लगभग 9.5 प्रतिशत बढ़ी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले नोटबुक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इन नोटबुक्स ने एक तिमाही में पहला बार एक लाख यूनिट्स से अधिक बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है, "तीसरी तिमाही में डेस्कटॉप, वर्कस्टेशंस और नोटबुक्स सहित PC मार्केट ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.1 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। PC की शिपमेंट लगभग 49 लाख यूनिट्स की रही हैं। यह इस मार्केट में सबसे अधिक तिमाही बिक्री है।" 

Advertisement

PC के मार्केट में HP का पहला स्थान बरकरार है। हालांकि, तीसरी तिमाही में HP की हिस्सेदारी घटकर 26.6 प्रतिशत की है। कंपनी ने लगभग 13.17 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है। चीन की डिवाइसेज मेकर Lenovo ने 8.91 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इस मार्केट में Lenovo की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत की है। Acer का 7.42 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ तीसरा स्थान है। इस मार्केट में Acer की हिस्सेदारी लगभग15 प्रतिशत की है। Dell ने लगभग 7.21 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। PC के मार्केट में डेल की हिस्सेदारी लगभग 14.6 प्रतिशत की है। Asus ने 5.03 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है और इसकी हिस्सेदारी 10.2 प्रतिशत की है। 

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के रिसर्च मैनेजर, Bharath Shenoy ने कहा, "कस्टमर्स की खरीदारी के तरीकों में बदलाव हुआ है। बहुत से कस्टमर्स ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की फेस्टिव सेल में डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए खरीदरी को टाला है। इस वजह से डिवाइसेज मेकर्स ने दूसरी तिमाही में शिपमेंट्स को कम रखा था और तीसरी तिमाही के लिए इनवेंटरी को बढ़ाया था।" 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  11. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.